सभी जानते हैं कि आलू सब्जियों का राजा है और
दुनिया भर में बहुतायत में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जो कुछ हम आपको बताने जा
रहे हैं वह सचमुच काफी हैरान करने वाला है।क्या आप विश्वास करेंगे कि एक आलू से
मोबाइल फोन चार्ज किया गया।यही
नहीं बल्कि आलू की बैटरी से एक छोटा एलईडी बल्ब जलाया गया जो 40
दिनों तक कमरे को रोशन कर सकता है।
यह हम नहीं कह रहे बल्कि
वैज्ञानिकों की एक टीम ने दावा किया है। येरूशलम की हिब्रू यूनिवर्सिटी के
राबिनोविच का दावा है, एक आलू चालीस दिनों तक एलईडी बल्ब को जला सकता है। उबले आलू को
चार-पाँच टुकड़ों में काटकर इन्हें तांबे और जिंक की प्लेट के बीच रखा गया। फिर
कनेक्टर की मदद से इन्हें एलईडी बल्ब से जोड़ा गया।इस
प्रयोग से एलईडी बल्ब जल उठा। उबले आलू के इस्तेमाल से ऊर्जा 10
गुना बढ़ गई यानी बिजली बनाने की लागत में कमी आई।एक
आलू उबालने से पैदा हुई बिजली की लागत 9 डॉलर
प्रति किलोवाट घंटा आई।विकासशील देशों में अधिकतर इस्तेमाल किए जाने
वाले के रोसिन (मिट्टी के तेल) से भी यह छह गुना सस्ती निकली।ये सस्ती धातु की प्लेट्स, तारों
और एलईडी बल्ब को जोड़कर किया जाता है।
वैज्ञानिकों का दावा है कि ये तकनीक
दुनियाभर के छोटे कस्बों और गांवों को रोशन कर देगी।इसके
लिए जरूरत होती है दो धातुओं की- पहला एनोड, जो
निगेटिव इलेक्ट्रोड है, जैसे कि जिंक, और दूसरा कैथोड-जो पॉजीटिव इलेक्ट्रोड है, जैसे
कॉपर यानी तांबा।आलू के भीतर मौजूद एसिड जिंक और तांबे के साथ
रासायनिक क्रिया करता है और जब इलेक्ट्रॉन एक पदार्थ से दूसरे पदार्थ की तरफ जाते
हैं तो ऊर्जा पैदा होती है।वर्ष
2010 में दुनिया में 32। 4 करोड़
टन आलू का उत्पादन हुआ। यह दुनिया के 130 देशों
में उगाया जाता है और स्टार्च का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है।आलू
सस्ते हैं, इन्हें आसानी से स्टोर किया जा सकता है और लंबे समय तक रखा जा सकता
है। दुनिया में 120 करोड़ लोग बिजली से वंचित हैं और एक आलू उनका घर रोशन कर सकता है।हालाँकि
ऊर्जा का असली स्रोत आलू या केले का तना नहीं है। ऊर्जा तो जिंक के घिसने से पैदा
होती है। इसका मतलब कुछ देर बाद जिंक दोबारा लगाना होगा।लेकिन
जिंक सस्ता है और जिंक इलेक्ट्रोड लगभग पांच महीने तक चलता है और इसकी कीमत एक
लीटर केरोसीन के बराबर आती है।माना
जाता है कि एक लीटर केरोसीन एक परिवार दो रात में ही इस्तेमाल कर लेता है। अगर
जिंक उपलब्ध नहीं है तो मैग्नीशियम और लोहे को भी विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया
जा सकता है।फिलहाल यह तकनीक केवल लेबोरेट्री तक ही सीमित है
और तमाम संभावनाओं के बावजूद इसको हाथों हाथ लेने अभी तक कोई संगठन आगे नहीं आया।
बताया जाता है कि इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि बिजली बनाने वाला इंधन यानि कि आलू
पूरी दुनिया में खाया जाता है।
इसलिए अगर इससे बिजली बनती है तो यह इसे उगाने वाले
किसानों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।शायद
इसीलिए श्रीलंका में तो केले के तने से ही बिजली बनाई जा रही है। भौतिक विज्ञानी
केडी जयसूर्या और उनकी टीम का कहना है कि केले के तने के हिस्सों को उबालने से एक
एलईडी 500 घंटे तक चल सकता है।अगर आप बिना बिजली अपना घर रोशन करना चाहते हैं तो बिजली बनाने का यह
आसान घरेलू तरीका आपको जरूर आकर्षित करेगा।[साभार]
@ UCC को लेकर असम में सियासी हलचल, 10 से ज्यादा संगठनों की सरकार से अपील, अल्पसंख्यकों की अनदेखी न हो'।@ अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात में हाई अलर्ट, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सख्त स्क्रीनिंग शुरू।@ मोदी सरकार के 12 साल-शिवराज ने की किताब लॉन्च, मुंबई में बोले फडणवीस-भारत वैश्विक शक्ति बना।@ इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में दिखा धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री।@ दलाल ने बांग्लादेश से भारत लाकर छोड़ा, अकेला पाकर सरेंडर करने पहुंचा दीन इस्लाम, वापस भेजने की लगाई गुहार।@ मेकेदातु प्रोजेक्ट को लेकर भिड़े कर्नाटक-तमिलनाडु,CM विजय ने अब PM मोदी से लगाई गुहार।@ सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ घूमने के लिए लेनी होगी अनिवार्य छुट्टी, फोटो खिंचवा कर देनी होगी रिपोर्ट।@ राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 2017 की सजा के बाद 16वीं बार आएगा जेल से बाहर, अकाली दल ने उठाए सवाल।@ बंगाल में 400 काउंटरों पर माछ-भात खिलाएगी शुभेंदु सरकार, ममता ने बीजेपी राज में मछली बैन का फैलाया था डर।@ भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स पर किया ऐतिहासिक समझौता।@ लखनऊ मलिहाबाद में राजा कंस किले को लेकर बवाल, सुंदरकांड पर रोक और बकरीद पर नमाज बैन, यूपी में एक्शन में योगी की पुलिस।@ पंजाब निकाय चुनाव-105 स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी, बैलेट पेपर से हो रही वोटिंग, 29 मई को आएंगे नतीजे।@ जैमिंग का जाल होगा बेअसर, दुश्मन चाहकर भी नहीं भटका पाएगा, सुखोई विमान हुआ और ताकतवर।
"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"
होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग
जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।
Business Adv M.B.
Common Advertise M.B.
“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”
जीवन सवारें सुविचार
@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।
Common Advertise B.B.
Common Advertise B.B
Flash Back Important News
Request Massage
मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।