Posted by : achhiduniya 11 February 2015

माया-मोह का त्याग कर साधु बन जाना.....



मनुष्य जीवन के कार्य करते जाना ही जीवन नहीं होता। इंजीनियर बनने के लिए उसका प्रशिक्षण जरूरी  है, उसी प्रकार मनुष्य बनने के लिए भी प्रशिक्षण जरूरी है। अनेक संस्थान इस प्रकार के कोर्स भी चलाते है जैसे व्यक्ती विशेष महत्व, पर्स्नोलिटी डेवलपमेंट जिसे हमारे भारत के उन महान संतों ने पहले से ही जिन्होंने विश्व को अध्यात्म जीवन के साथ जोड़कर लोगों को बहुत आसान भाषा में जीवन जीने के तरीके भी बताए।  बहुत सरल, सटीक और प्रभावशाली तरीके से दिए गए उनके उपदेशों की सबसे बड़ी खासियत है जीवन से जुड़ाव। संतो ,महापुर्षो और उनके प्रवचनों में एक कथा का जिक्र आता है। यह कथा यूं तो बहुत रोचक है लेकिन यह साधु के लिए भी उतनी ही उपयोगी है जितनी एक संसारी मनुष्य के लिए।  एक बार एक व्यक्ति ने निश्चय किया कि अब माया-मोह का त्याग कर मुझे साधु बन जाना चाहिए। 

वह साधु बन गया। उसने गांव छोड़ दिया और उसके बाहर एक तालाब के पास डेरा जमा लिया। एक दिन वह दोपहर को विश्राम कर रहा था। चूंकि वह साधु बन चुका था इसलिए उसके पास ओढऩे-बिछौने के कपड़े नहीं थे। उसके पास तकिया भी नहीं था। जब उसे तकिए की जरूरत महसूस हुई तो उसने पास ही रखी एक ईंट लेकर उसे सिरहाने लगा लिया। उसी वक्त गांव की महिलाएं तालाब से पानी भरने आईं।

एक महिला ने जब उसे देखा तो बोली - साधु बन गया तो क्या हुआ, अभी सिरहाने का मोह नहीं गया। कुछ और न मिला तो ईंट ही लगा ली! साधु ने भी यह बात सुन ली। उसने सोचा, यह महिला सही तो कह रही है। मैं साधु बन गया लेकिन सिरहाने का मोह नहीं गया। तकिया न मिला तो मैंने ईंट ही लगा ली। एक साधु को यह सब शोभा नहीं देता। उसने ईंट अलग रख दी और बिना सिरहाने के ही सो गया। उधर से फिर वह महिला पानी भरकर आई तो साधु को देखा। ईंट नहीं थी। 

उसने कहा, देखो, कितना कमजोर साधु है! हमने एक बात क्या कही, इसने तो ईंट अलग रख दी! साधु ने फिर इस बात पर विचार किया। ठीक ही तो कह रही है, मुझे ईंट नहीं निकालनी चाहिए थी। उसने फिर ईंट लगा ली। थोड़ी देर बाद वह महिला फिर पानी लेने आई। देखा, साधु ने ईंट लगा ली है। वह साधु के पास गई और बोली - भाई, मेरे कहने से ईंट लगाओगे और मेरे कहने से ही अलग रखोगे तो तुम साधु नहीं बन सकते। अगर तुम्हें साधु बनना है, साधना में सफल होना है तो दुनिया के दृष्टिकोण से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। तुम अपने लक्ष्य पर अडिग रहो। 

दुनिया के कहने से साधना में बदलाव करोगे तो कभी सिद्धि को प्राप्त नहीं कर सकोगे। महिला की यह बात सुनकर साधु को आत्मज्ञान प्राप्त हो गया। इस कथा का मर्म बहुत गहरा है। साधु साधना करे तो अपनी अंतरात्मा की आवाज सुने और उसी के अनुसार आगे बढ़े। अगर वह दुनिया को देखकर अपनी राह बदलेगा तो लक्ष्य मिलना असंभव है। इसी प्रकार यह बात जीवन के हर क्षेत्र में लागू होती है। कर्म में सफलता मिले या असफलता - मनुष्य को निंदा या प्रशंसा से विचलित नहीं होना चाहिए। सदैव अपने लक्ष्यपथ पर आगे बढ़ते रहना चाहिए। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ UCC को लेकर असम में सियासी हलचल, 10 से ज्यादा संगठनों की सरकार से अपील, अल्पसंख्यकों की अनदेखी न हो'।@ अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात में हाई अलर्ट, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सख्त स्क्रीनिंग शुरू।@ मोदी सरकार के 12 साल-शिवराज ने की किताब लॉन्च, मुंबई में बोले फडणवीस-भारत वैश्विक शक्ति बना।@ इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में दिखा धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री।@ दलाल ने बांग्लादेश से भारत लाकर छोड़ा, अकेला पाकर सरेंडर करने पहुंचा दीन इस्लाम, वापस भेजने की लगाई गुहार।@ मेकेदातु प्रोजेक्ट को लेकर भिड़े कर्नाटक-तमिलनाडु,CM विजय ने अब PM मोदी से लगाई गुहार।@ सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ घूमने के लिए लेनी होगी अनिवार्य छुट्टी, फोटो खिंचवा कर देनी होगी रिपोर्ट।@ राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 2017 की सजा के बाद 16वीं बार आएगा जेल से बाहर, अकाली दल ने उठाए सवाल।@ बंगाल में 400 काउंटरों पर माछ-भात खिलाएगी शुभेंदु सरकार, ममता ने बीजेपी राज में मछली बैन का फैलाया था डर।@ भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स पर किया ऐतिहासिक समझौता।@ लखनऊ मलिहाबाद में राजा कंस किले को लेकर बवाल, सुंदरकांड पर रोक और बकरीद पर नमाज बैन, यूपी में एक्शन में योगी की पुलिस।@ पंजाब निकाय चुनाव-105 स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी, बैलेट पेपर से हो रही वोटिंग, 29 मई को आएंगे नतीजे।@ जैमिंग का जाल होगा बेअसर, दुश्मन चाहकर भी नहीं भटका पाएगा, सुखोई विमान हुआ और ताकतवर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -