Posted by : achhiduniya 20 February 2015

दुनिया भर के आतंकी संगठन और जासूस आज तक नहीं तोड़ पाए.....





राष्ट्रपति बराक ओबामा दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के मुखिया हैं लेकिन अमेरिका जैसे देश का ये मुखिया वक्त होने पर भी अपने मोबाइल फोन पर अपना मनोरंजन नहीं कर सकता तो शायद आप चौंक जाएंगे,लेकिन ये सच है कि स्मार्टफोन्स के इस दौर में ओबामा अपने मोबाइल पर एंग्री बर्ड्स नहीं खेल सकते। ना ही अपने मोबाइल पर ओबामा कैंडी क्रश सागा खेलकर अपने दोस्तों से मुकाबला कर सकते हैं। ओबामा का ये मोबाइल सिर्फ फोन नहीं है बल्कि ओबामा की सुरक्षा घेरे का कमांडों भी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ओबामा की सुरक्षा का एक और अभेद्य किला। वो है ओबामा का ब्लैकबेरी फोन। 


आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति का फोन उनके अभेद्य माने जाने वाले सुरक्षा घेरे का एक अहम हिस्सा है। फोन बनाने वाली नाम है ब्लैकबेरी और मॉडल नंबर है 8830. लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि इस फोन में ब्लैकबेरी 8830 का हर फीचर मौजूद है तो आप इसकी ताकत का अंदाजा नहीं लगा सकते .एक आम ब्लैकबेरी फोन की तरह दिखने वाला ओबामा के मोबाइल को बाहर से देखने पर आपको अंदाजा होगा भी नहीं। आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि इसमें आम स्मार्टफोन्स की तरह का टचपैड है, ऊपर की तरफ स्पीकर है और नीचे की तरफ माइक, ब्लैकबेरी के आम फोन्स की तरह क्वेर्टी की बोर्ड है और निचले हिस्से में सिक्योर्ड डिस्प्ले है। आप सोच रहे होंगे कि फिर ऐसा क्या है जो ओबामा के हाथ में दिखने वाले इस फोन में खास है। 

पहले आपको इस फोन के सॉफ्टवेयर की ताकत के बारे में बताते हैं। इस फोन से ओबामा सिर्फ 10 लोगों से बात कर सकते हैं। इनमें शामिल हैं उपराष्ट्रपति, सुरक्षा सलाहकार, प्रेस सेक्रटरी और उनके परिवार के लोग। इस फोन में कोई कैमरा नहीं है, ना ही इस फोन में कोई गेम है,और तो और इससे मैसेज भी नहीं भेजे जा सकते। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों. दरअसल ओबामा के ब्लैकबेरी को डिजाइन किया है अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने। एजेंसी के मुताबिक फोन में जितने ज्यादा फीचर होते हैं उतनी ही ज्यादा हैकिंग और जासूसी की आशंका होती है। ऐसे में फोन के मल्टीमीडिया फीचर हटा दिए गए। 


इसकी जगह शामिल किया गया एक ऐसा कोडिंग सिस्टम जिसे कोई ना तोड़। दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति ओबामा के कॉल फोन में मौजूद एक कोडिंग सॉफ्टवेयर के जरिए कोडवर्ड्स में बदल जाती है। ये कोडवर्ड्स ही एन एस ए के सिक्योर बेस स्टेशन में जाते हैं और वहां से जिस नंबर पर कॉल किया गया है वहां पहुंचा दिए जाते हैं।  दूसरे सिरे पर मौजूद फोन में अगर कोडवर्ड बनाने वाला वही सिस्टम नहीं है तो उसे कोई आवाज सुनाई नहीं देगी। यानी जासूसों की कोशिश नाकाम हो जाएगी। जिन 10 नंबरों पर ओबामा कॉल करते हैं उनपर वही कोडिंग सिस्टम मौजूद है और सिर्फ उन्हें ओबामा की बात सुनाई देगी। ओबामा के एनक्रिप्शन यानी कोडवर्ड में बदलने वाले सॉफ्टवेयर को दुनिया भर के आतंकी संगठन और जासूस आज तक नहीं तोड़ पाए हैं। ओबामा का सिक्योर बेस स्टेशन हर उस जगह ले जाया जाता है जहां ओबामा अपने मोबाइल के साथ मौजूद होते हैं। ओबामा का फोन अभेद्य किला है लेकिन इसे किले में कैसे बदला गया ये कहानी भी बेहद दिलचस्प है। 


साल 2011 में एनएसए से रिटायर हुए रिचर्ड डिकी जॉर्ज ने ओबामा को फोन डिजाइन किया है।  1970 में अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी में काम शुरू करने वाले जॉर्ज को महारत हासिल थी। एन्क्रिप्शन नाम की उस तकनीक में जिसका इस्तेमाल ओबामा के फोन में किया गया है। ओबामा ने साल 2009 में सत्ता संभालते ही एक स्मार्ट फोन की मांग की। जॉर्ज के मुताबिक इस मांग ने हर किसी को परेशान कर दिया। एन॰एस॰ए॰ में कोई नहीं चाहता था कि उन्हें कोई ऐसा गैजेट दिया जाए तो पूरी तरह सुरक्षित ना हो। 



आपको बता दें की अपने चुनावी अभियान में बराक ओबामा ब्लैकबेरी फोन इस्तेमाल करते थे। इसलिए जॉर्ज जो कि तब एन॰ एस॰ए॰ के टेक्निकल एडवाइजर थे उन्होंने ब्लैकबेरी को चुना। जॉर्ज और उनकी टीम ने कई महीने लगाकर इस फोन में हर गैरजरूरी फीचर हटा दिया। सिर्फ इतना ही नहीं ओबामा का मोबाइल फोन कोडवर्ड्स से सुरक्षित एक किले में बदल दिया जिसकी चाभी या तो ओबामा के फोन में थी या फिर उन 10 लोगों के फोन में जो ओबामा के फोन जैसे ही हैं। ओबामा के फोन को किले में बदलने वाले डिकी जॉर्ज ने रूस के प्रधानमंत्री का फोन भी इसी तरह कोड से लैस कर दिया था। अब जॉर्ज का ये तोहफा ओबामा का सुरक्षा कवच बन गया है। [साभार]

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसान, नौजवान बोल रहे- मोदी ने मरवा दिया, महंगाई-बेरोजगारी पर राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना।@ 100 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, भारी बारिश की भी चेतावनी,दिल्ली-NCR समेत UP में आंधी-तूफान का अलर्ट। @ केरलम मॉब लिचिंग-महिला के घर में बिना कपड़ों के घुसा शख्सन, लोगों खंभे से बांधकर पीटा।@ पायलटों को बलि का बकरा न बनाया जाए, AI-171 क्रैश की पहली बरसी पर पायलट संगठन ने की गहन जांच की मांग।@ ₹370 बिरयानी विवाद में महाराष्ट्र पुलिस ने कसा शिकंजा, कॉमेडियन प्रणीत मोरे, हिमांशु और डॉ सेजल पर FIR @ वोट और सरकार के बाद अब सीट चोरी,मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर तंज।@ TMC के ममता गुट को झटका! विधानसभा स्पीकर के फैसले को चुनौती देने वाली रिट याचिका पर टली सुनवाई।@ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत चार उम्मीदवार कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित।@ असम-नागालैंड सीमा विवाद खत्म होने की ओर, जल्द शुरू होगा तेल और गैस का उत्पादन!।@ NCR में बसेंगे 8 नए स्मार्ट शहर, 30 मिनट में दिल्ली से सफर होगा पूरा, यूपी- हरियाणा-राजस्थान जुड़ेंगे।@ बेतिया-सप्तक्रांति में विदेशी शराब तस्करी का भंडाफोड़, पैंट्री स्टाफ धराया-60 बोतलें जब्त।@ भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -