Posted by : achhiduniya 23 February 2015

पान खाए सईया हमार मखमल के कुर्ते पे छींटे लाल लाल ..... 



कटिहार जिले के फालका बाजार में पान की दुकान चलाने वाले नंदलाल साह ने कहा, मैं उन सभी लोगों को मुफ्त में कंडोम देता हूं, जो मेरी दुकान पर पान के लिए आते हैं। मुफ्त में कंडोम कई लोगों को आकर्षित करता है। यह कदम लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूक करने में भी मददगार है। बिहार में जनसंख्या नियंत्रण की एक अनूठी कोशिश के तहत एक पान विक्रेता ने लोगों को जागरूक करने के लिए बिल्कुल नया तरीका अपनाया है। वह अपने ग्राहकों को पान के साथ कंडोम मुफ्त में दे रहा है। 

उसका कहना है कि इसके जरिये वह लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रेरित कर रहा है। साह की उम्र 40 साल के आसपास है। उनका कहना है, यह जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में मेरा छोटा सा प्रयास है। उन्होंने बताया कि कुछ गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ), चिकित्सा प्रतिनिधि तथा अन्य उन्हें मुफ्त बांटने के लिए कंडोम मुहैया कराते हैं। लेकिन कई बार समय पर उनसे यह नहीं मिलने के कारण उन्हें कंडोम खरीदना भी पड़ता है।बकौल साह, कंडोम के मुफ्त वितरण से उनके पान की बिक्री भी खूब हो रही है। 


उन्होंने कहा, कई लोग मुफ्त कंडोम के लिए पान की खरीद करते हैं और इस तरह मेरे पान की भी खूब बिक्री हो रही है। उन्होंने कहा, मैंने अब तक 300 महिलाओं को बंध्याकरण के लिए समझाया है। 

गौरतलब है कि बिहार देश के उन राज्यों में से है जहां की आबादी सबसे घनी है। बिहार सरकार भी तेजी से बढ़ती आबादी को काबू में करने के लिए कई मोर्चों पर काम कर रही है। इसमें बाल विवाह को रोकने और फैमिली प्लानिंग जैसे कार्यक्रमों पर जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ BMC में टीम BJP बहुमत के पार, पुणे-नागपुर समेत 26 नगर निगमों में लहराया परचम।@ 75 पार ओवैसी की पार्टी, मुंबई, अहिल्यानगर समेत मुस्लिम बहुल इलाकों में AIMIM ने दिखाया जलवा।@ नागपुर निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE: RSS के गढ़ में भाजपा हीरो, शिवसेना जीरो और कांग्रेस ने 6 सीटों पर बनाई बढ़त।@ जस्टिस यशवंत वर्मा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर की कमेटी के खिलाफ याचिका खारिज की।@ जब तक आतंक की सोच खत्म नहीं होगी, हमारा प्रयास जारी रहेगा राजनाथ सिंह।@ समुद्र में खदेड़कर पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव अल-मदीना, 9 क्रू मेंबर हिरासत में।@ जम्मू-कश्मीर में फिर मंडराए पाकिस्तानी ड्रोन, 5 दिन में तीसरी घुसपैठ, LoC पर हाई अलर्ट।@ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होना पड़ा महंगा,BJD ने दो विधायकों को किया निलंबित।@ अकाल तख्त साहिब के सामने विनम्र सिख के रूप में पेश हुए सीएम भगवंत मान।@ लश्कर कमांडर सैफुल्लाह की नई गीदड़भभकी, पानी के रास्ते 26/11 जैसा हमला करने की धमकी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।
Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -