- Back to Home »
- International News »
- श्रीलंका में बनाई जा रही 90 वर्षों में पहली रेललाइन.......
Posted by : achhiduniya
18 March 2015
कुल राशि 27 करोड़ 80 लाख अमेरिकी डॉलर......
गौरतलब है कि 19वीं सदी के 60 के दशक से ही ब्रिटिश
उपनिवेशकों ने श्रीलंका में कई रेलवे लाइनों का निर्माण किया था। लेकिन वर्ष 1928 से 2013 तक इस देश में कोई नई रेल मार्ग
का निर्माण नहीं किया गया है। वर्तमान में देश भर के अधिकांश रेल उपकरण पूराने हो
गए और लम्बे समय तक बिना मरम्मत के काम में लाए जा रहे हैं। श्रीलंका में रेल
गाड़ी की औसतन गति प्रति घंटे 80 किलोमीटर के कम रही है। बताया जाता है कि चीन द्वारा बनाए
जाने वाले इस रेल मार्ग पर गाड़ी की गति प्रति घंटे 120 कीलोमीटर होगी।
यह श्रीलंका में
सबसे हाई स्पीड वाली रेल लाइन बन जाएगी। इस परियोजना के मैनेजर वू फ़ानयू ने
जानकारी देते हुए कहा कि पहले चरण की परियोजना मातर से बेलियाट्टा तक करीब 27 किलोमीटर की दूरी होगी, इस अनुबंध की कुल राशि 27 करोड़ 80 लाख अमेरिकी डॉलर है। इसी दौरान
रेलवे निर्माण के अलावा संबंधित रेलवे स्टेशन, सुरंगें, पुल और पुलिया का निर्माण भी
शामिल है। वू फ़ानयू ने परिचय देते हुए कहा कि श्रीलंका में रेलवे निर्माण में
चीनी उद्योगों की भागीदारी से दो पहली श्रेणी वाली परियोजना है।
सर्वप्रथम, यह परियोजना चीनी कारोबारों
द्वारा ठेके के रूप में श्रीलंका में निर्मित की जा रही पहली रेलवे परियोजना है।
दूसरा, यह पिछले
करीब 90 वर्षों में श्रीलंका में बनाई जा रही पहली नई रेललाइन भी है। यह
रेलवे श्रीलंका के रेलवे जाल की उन्नति के लिए ही नहीं, यातायात के लिए यात्रियों की
संख्या और मालों की मात्रा भी बढ़ेगी। साथ ही इस रेल लाइन के तटीय क्षेत्रों में
पर्यटन समेत औद्योगिक विकास भी मज़बूत होगा। यह श्रीलंका के आर्थिक पुनरुत्थान के
लिए मददगार सिद्ध होगा।[साभार]