- Back to Home »
- Discussion »
- महात्मा गांधी अंग्रेजों के डिवाइड एंड रूल की पॉलिसी पर........
Posted by : achhiduniya
11 March 2015
ब्रिटिश हुकूमत का एजेंट बताया........
अपने ब्लॉग में काटजू ने लिखा कि, बापू ने सियासत में मज़हब को घुसाकर फूट डालो और राज
करो की ब्रिटिश पालिसी को आगे बढाया। काटजू ने कहा कि गांधी ने मुल्क को बहुत
नुकसान पहुंचाया है।सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस मार्कण्डेय काटजू ने महात्मा गांधी पर
निशाना लगा कर अपने ब्लॉग में महात्मा गांधी को ब्रिटिश हुकूमत का एजेंट बताया है।
काटजू ने बापू पर निशाना साधते हुए लिखा है कि उनकी वजह से मुल्क को काफी नुकसान
हुआ। महात्मा गांधी की तकरीरों और अखबारों में छपे उनके आर्टिकल को देखकर यही लगता
है कि उनका हिंदुओं के लिए खास झुकाव था। काटजू का इल्ज़ाम है कि गांधी हर तकरीर
में रामराज्य, ब्र्हमचर्य, गो रक्षा जैसे हिन्दूवादी नज़रियात का जिक्र करते
रहे, इससे मुस्लिम
लीग जैसे तंज़ीमो की तरफ मुसलमान मुतावज्जा हुए।
उनके मज़मून को पढकर मुसलमानों पर
क्या फर्क पडता होगा। काटजू ने आगे लिखा है कि गांधी की इजलास में अक्सर हिंदू भजन
रघुपति राघव राजा राम के बोल सुनाई देते थे। गांधी अंग्रेजों के डिवाइड एंड रूल की
पॉलिसी पर काम करते थे।
काटजू अपने बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले भी कई बार वो
बडी हस्तियों पर निशाना बना चुके हैं।