Posted by : achhiduniya 22 March 2015

एक बार के किए रक्तदान से चार लोगो को 

जीवन मिलता है.......


रक्त दान एक महान कार्य है जो जीतेजी हर मनुष्य कर सकता है और उसे करना चाहिए क्योकि एक बार किया गया रक्त दान ना केवल किसी एक को जीवन दे सकता है,बल्कि इस एक बार के किए रक्तदान से चार लोगो को जीवन मिलता है। एक बार मे लिए गए खून से चार तरह के घटको को अलग किया जाता है।1:-P.R.C., 2:-P.C., 3:-F.F.P. [PLASMA] ये तीन घटक खून के तुरंत बाद और 4:-H.P.इसे खून मिलने के छे:घंटो के बाद निकाला जाता है। 


कोई भी व्यक्ती तीन महीने के अंतराल के बाद कभी भी रक्त दान कर सकता है,जिससे जीतेजी एक नही चार लोगो को जीवन दान दे सकता है। रक्त दान के पहले ङॉ की टीम रक्त दाताओ [Blood Donor] के ब्लड प्रेशर [B.P.] के साथ उसका वजन और अंत मे हीमोग्लोबिन[H.B.] चेक करके डोनर से किसी प्रकार के रोग या दवाई चालू रहने की पूरी जानकारी प्राप्त कर लेने के बाद सही मानको मे खरा उतरने के बाद उसका खून एकत्रित करते है।


“अमर शहीद हेमू कालानी” ने देश की आजादी मे अपना अहम योगदान दिया था,जिनके [“अमर शहीद हेमू कालानी” ] जन्म दिवस के पूर्व संध्या पर मनाने के उद्देश्य से रक्त दान शिबीर का आयोजन किया गया। संत सतराम दास धर्मशाला [समाधी] मे जरीपटका कांग्रेस कमेटी व अमर शहीद हेमू कालानी स्मारक समिती के तत्वधान मे अमर शहीद हेमू कालानी की तस्वीर पर मुख्य अतिथीयो दवारा मालार्पण व दीप प्रज्वलित करके रक्त दान की शुरुवात कर लोगो को जीतेजी मानवता की सेवा करने का मौका प्रदान किया। 



जिसमे लगभग सौ लोगो ने रक्त दान कर अपना योगदान दिया। लगभग 35 बार रक्त दान कर चुके श्री पुरुषोतम ठाकरे के अनुसार अगर पानी एक जगह जमा होने लगे तो कुछ वक्त के बाद उससे बदबू आने लगेगी जिस प्रकार पानी को निरंतर बहते या उसका सही उपयोग करते रहना चाहिए,उसी प्रकार शरीर मे बनने वाले खून को भी दान करके मानवता की सेवा करनी चाहिए नही तो रक्त शरीर के अंदर ही वेस्ट होता रहता है। 

लाईफ लाईन ब्लड बॅक के सहयोग [माध्यम] से ङॉ प्रीती बंबल,प्रवीण साठवने [P.R.O],असिस्टेंट सोनू भेंड़े,श्वेता कोटानग्ले,प्रणाली कलभोर,अमृता शाहु,नेहा सावरकर,शिल्पा सिंघ, हेमलता गजलकर,अलीन स्कूट,नितिन गजभिए का योगदान रहा। इस मौके पर अमर शहीद हेमू कलानी के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया। 



नगर सेवक श्री सुरेश जग्यासी ने सिन्धी समाज के सपूत अमर शहीद हेमू कालानी के संघर्ष भरे जीवन और देश के आजादी मे दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला तथा उपस्थित अतिथियों को समाज के प्रति हो रही उपेक्षाओ की तरफ ध्यान आकर्षित किया व सभी से मिलकर आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया। श्री विजय केवलरामानी ने भी समाज को एक जुट होकर आगे आने का आव्हन किया। 


श्री कुन्दन गिडवानी ने भी सिर्फ पुण्य तिथियो और जन्म दिवस तक ही कार्य को सीमित ना रखे समाज के युवाओ को भी जागरूक करने का अनुरोध किया। मुख्य अतिथी के रूप मे पूर्व पालक मंत्री मा ङॉ नितिन राऊत,अधिवक्ता श्री श्याम देवानी,श्री संतोष लोणारे,श्री विजय केवलरामानी साथ ही जरीपटका कांग्रेस कमेटी के नगर सेवक श्री सुरेश जग्यासी,श्री ठाकुर जग्यासी,श्री दौलत कुंगवानी,श्री लक्ष्मण थावानी,श्री खेमचंद बलवानी,श्री पुरषोत्तम रामचंदानी,श्री जियंत चोएथरानी,श्री बंटी दुधानी,श्री विजय विधानी आदि मान्यवर उपस्थित थे। 


अंत मे मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्प देकर किया गया।आभार विजय विधनी ने प्रकट कर सभी के योगदान का धन्यवाद अदा किया।  
                  आपका मित्र अनिल भवानी ।               

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -