Posted by : achhiduniya 23 March 2015

वो कहती हैं सदा सुहागन रहो........

रोज़-ब-रोज़ घरेलू हिंसा से जुड़ी खबरों की भरमार होती है। घर के अंदर महिलाओं की स्थिति कितनी दयनीय है इसका अंदाज़ा सबको है, लेकिन ये पूरा सच नहीं है। कम से कम दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार में महिला और बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार इस सच को झूठला रहे हैं। संदीप कुमार मूल रुप से हरियाणा के एक गांव के रहने वाले हैं। हरियाणा देश का वो राज्य है, जहां पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या सबसे कम है। उनका कहना है कि वे रोज़ अपनी पत्नी के पांव छूते हैं।इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 34 साल के मंत्री संदीप कुमार ने दिल्ली सचिवालय स्थित खचाखच भरे ऑडिटोरियम में अपनी पत्नी रितू का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इन्होंने उनके लिए बड़ी कुर्बानी दी है। 


इसके बाद संदीप कुमार ने कहा, "मैं रोज़ सुबह इनके पैर छूता हूं." दिलचस्प बात ये है कि अब 15 दिन बाद संदीप कुमार ने कहा कि वो तब से अपनी पत्नी रितू के पांव छू रहे हैं जब रितू 29 साल की थी। दोनों ने साल 2011 में शादी की। संदीप कुमार ने कहा, "कभी-कभी रितू कहती हैं खूब तरक्की करो, लेकिन ज्यादातर मौकों पर वो मुस्कुराती हैं। मेरे दोस्त तब मेरा मज़ाक उड़ाते हैं जब वो कहती हैं सदा सुहागन रहो." संदीप के इस बात पर रितू कहती हैं, "जब वो मेरा पैर छूते हैं तो मैं मुस्कुराती हूं. मैं इनकी तरक्की और कामयाबी की दुआ करती हूं." आपको बता दें कि दोनों की मुलाकात दिल्ली के दयाल सिंह कॉलेज में हुई थी और शादी से पहले दोनों के बीच 8 साल तक इश्क चला। 


कॉलेज के ज़माने को याद करते हुए संदीप कुमार कहते हैं वह दिन आज भी उन्हें याद है जब उन्होंने पहली बार रितू को देखा था। संदीत कहते हैं, "16 जुलाई, 2003 का दिन था। मैं बीए तीसरे साल का छात्र था। रितू ने बीकॉम पहले साल में में दाखिल लिया था। हमने रितू की रैगींग ली और गाना गाने के लिए कहा."संदीप का कहना है कि ये प्यार इतना आसान नहीं रहा, क्योंकि जहां वे हरियाणा के एक गांव से आते थे तो रितू दिल्ली के पोश इलाके डिफेंस कॉलोनी में रहती थी. लेकिन प्यार का ये सफर रफ्तार से दौड़ लगा रहा है। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -