Posted by : achhiduniya 23 March 2015

अच्छी बात पर ताली बजाएं, नारे नहीं.....

मुलायम सिंह ने कार्यकर्ताओं को ये नसीहत दी कि अगर वे बेदाग रहेंगे तो लंबी राजनीति कर सकते हैं वर्ना अब लंबी राजनीति नहीं की जा सकती। मुलायम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे विपक्षी दलों के दुष्प्रचार से सतर्क रहें। हर कोई एसपी पर हमला कर उसे कमजोर करना चाहेगा।उत्तर प्रदेश में बीजेपी का विकल्प कांग्रेस नहीं बन सकती बल्कि एसपी ही विकल्प है। 
यह सबसे बड़ी पार्टी है और ये बीजेपी को रोक सकती है। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के बयान में आखिरकार साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मिली शर्मनाक हार का दर्द छलक ही आया। मुलायम सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र में सरकार बनाने के उनके सपनों पर पानी फेर दिया। मुलायम सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से यहां तक कह डाला कि उन्होंने 'सत्यानाश' कर दिया। लोकसभा चुनाव में एसपी उत्तर प्रदेश में 80 में से केवल पांच सीटें ही जीत पाई थी। 
आजमगढ़ सीट से मुलायम खुद जीते जबकि उनकी बहू डिंपल यादव, भतीजे धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव व पोते तेज प्रताप सिंह यादव क्रमशः कन्नौज, बदायूं, फिरोजाबाद और मैनपुरी सीटों से चुनाव जीते। पार्टी कार्यकर्ताओं की बीच-बीच में नारेबाजी से नाराज मुलायम ने शिक्षक के रूप में नसीहत देते हुए कहा, 'पार्टी में 'चापलूसों' की भरमार है। अच्छी बात पर ताली बजाएं, नारे ना लगाएं तो ठीक है। कितनी बार कहा कि अच्छी बात पर ताली बजाएं, नारे नहीं।
यह अनुशासनहीनता अच्छी नहीं। राज्य में पार्टी की सरकार एक बार फिर बनाने की चुनौती स्वीकारने का आह्वान कार्यकर्ताओं से करते हुए मुलायम ने कहा कि सरकार बनाने की बड़ी चुनौती हमारे सामने है। 40-45 सीटें जीत जाते तो केंद्र में आपकी सरकार होती। कांग्रेस भी आपका समर्थन करती। सारा सत्यानाश कर दिया।[साभार]

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में।@ रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी-DRDO और नौसेना ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण।@ बिहार- चौकीदार का बेटा निकला रंगबाज, पिता की वर्दी पहन कर की ड्यूटी फिर बनाई रील, FIR दर्ज।@ 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री,धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की प्रलय करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट।@ ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हुई बात।@ CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड।@ फिरहाद हकीम ने बच्ची से डलवा दिया वोट ममता के मंत्री की फैमिली फोटो से खड़ा हुआ बड़ा विवाद।@ MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन- कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद।@ मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -