Posted by : achhiduniya 31 March 2015

“हमे तो अपनो ने लूटा गैरो मे कहा दम था,मेरी 

कश्ती [नाँव ] वहॉ डूबी जहॉ पानी कम था”........



मित्रो प्रणाम .....आज के जीवन मे इतने उतार चड़ाव आते है जिससे व्यक्ति कभी –कभी हिम्मत हारने लगता है,साथ ही ऐसी स्थितिया - परिस्थितिया उत्पन्न हो जाती है की चारो तरफ अंधकार ही अंधकार दिखाई देने लगता है। गैर तो गैर अपने भी हमारी हिम्मत को तोड़ने मे कोई कसर नही छोड़ते। एक कहावत है,”जब जहाज पानी मे डूबने लगता है तो सबसे पहले चूहे कूदकर भागने लगते है”।“ हमे तो अपनो ने लूटा गैरो मे कहा दम था,मेरी  कश्ती [नाँव ] वहॉ डूबी जहॉ पानी कम था ”। 
ऐसा ही वक्त कभी ना कभी हर इंसान के जीवन मे भी आता है जब उसे मुसीबते घेर लेती है,वे किसी भी रूप मे हो सकती है बीमारी,बेरोजगारी,पैसो की तंगी [आर्थिक संकट] नौकरी का अचानक छूट जाना। किसी प्रकार की दुर्घटना का शिकार होना जिससे जीवन मे विकलांगता आना। ऐसी अनेकों बांते हो सकती है, जिससे आपकी हिम्मत जवाब देती है लेकिन अगर आप इन पारिस्थतियों को संयम और सकारात्म नजरिए से देखने का प्रयास करेंगे तो बिना किसी की मदद के आप इससे पार जा सकते है। 


हम समझ सकते है की उन पारिस्थतियों मे ऐसा करना मुश्किल होता है लेकिन मित्रो नामुमकिन नही होता। क्योकि “लहरों से डरकर नौका पार नही होती कोशिश करने वालो की हार नही होती”। आपको एक कहानी सुनाते है। एक बार की बात है। बहुत से मेंढक जंगल से जा रहे थे। वे सभी आपसी बातचीत में कुछ ज्यादा ही व्यस्त थे। 

तभी उनमें से दो मेंढक एक जगह एक पानी के गड्ढे में गिर पड़े। बाकी मेंढकों ने देखा कि उनके दो साथी बहुत गहरे पानी के गड्ढे में गिर गए हैं। पानी का गड्ढा गहरा था इसलिए बाकी साथियों को लगा कि अब उन दोनों का गड्ढे से बाहर निकल पाना मुश्किल है। साथियों ने गड्ढे में गिरे उन दो मेंढकों को आवाज लगाकर कहा कि अब तुम खुद को मरा हुआ मानो। इतने गहरे गड्ढे से बाहर निकल पाना असंभव है। दोनों मेंढकों ने बात को अनसुना कर दिया और बाहर निकलने के लिए कूदने लगे। बाहर झुंड में खड़े मेंढक उनसे चीख कर कहने लगे कि बाहर निकलने की कोशिश करना बेकार है। 
अब तुम बाहर नहीं आ पाओगे। थोड़ी देर तक कूदा-फांदी करने के बाद भी जब पानी के गड्ढे से बाहर नहीं निकल पाए तो एक मेंढक ने आस छोड़ दी और पानी के गड्ढे में और नीचे की तरफ लुढ़क गया। नीचे लुढ़कते ही वह पानी मे डूब कर मर गया। दूसरे मेंढक ने कोशिश जारी रखी और काफी प्रयास के बाद अंततः पूरा जोर लगाकर एक छलांग लगाने के बाद वह पानी के गड्ढे से बाहर आ गया। 

जैसे ही दूसरा मेंढक गड्ढे से बाहर आया तो बाकी मेंढक साथियों ने उससे पूछा- जब हम तुम्हें कह रहे थे कि गड्ढे से बाहर आना संभव नहीं है तो भी तुम छलांग मारते रहे, क्यों.....? इस पर उस मेंढक ने जवाब दिया- दरअसल मैं थोड़ा-सा ऊंचा सुनता हूं और जब मैं छलांग लगा रहा था तो मुझे लगा कि आप मेरा हौसला बढ़ा रहे हैं इसलिए मैंने कोशिश जारी रखी और देखिए मैं बाहर आ गया। यह कहानी हमें कई बातें कहती है। 


पहली यह कि हमें हमेशा दूसरों का हौसला बढ़ाने वाली बात ही कहनी चाहिए। दूसरी यह कि जब हमें अपने आप पर भरोसा हो तो दूसरे क्या कह रहे हैं इसकी कोई परवाह नहीं करनी चाहिए। यह तो महज एक कहानी है लेकिन दोस्तो हौसलों से उड़ान होती है पंखो से नही। 
आपकी कोई मदद कर सकता है तो वो आप खुद है.......

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -