Showing posts with label Motivation / Positivity. Show all posts

एलन मस्क के प्रेरक, अनमोल विचार

# कभी भी नई चीजें की शुरुआत करने से डरना नहीं चाहिए।# पहले आपको यह मानना होगा कि कुछ संभ है, उसके बाद ही संभावना घटित होगी।# वास्तव में आप जो करते हैं उसे पसंद करते हैं।# जिद्दी होना जरुरी है। आपको तब तक हार नहीं माननी चाहिए जब तक आप हार मानने को मजबूर न हों।# यदि आप सुबह उठते हैं और सोचते हैं कि यह दिन आपका सबसे अच्छा दिन होने वाला है तो वह अच्छा ही होगा। # असफलता एक विकल्प है। अगर चीजें असफल नहीं हो रही हैं तो इसका मतलब आपका ग्रोथ रुका हुआ है।
कंपनी बनाना एक केक बनाने की तरह है। आपको इसमें सारी सामग्री सही मात्रा में डालनी पड़ेगी। दरअसल,एलन मस्क दुनिया के सबसे प्रसिद्ध और प्रभावशाली उद्यमियों और निवेशकों में से एक हैं। वे अपनी दूरदर्शी सोच और क्रांतिकारी तकनीक वाली कंपनियों के लिए जाने जाते हैं। एलन मस्क कई बड़ी कंपनियों के मालिका है। वो Tesla, Inc के इसके CEO और प्रोडक्ट आर्किटेक्ट हैं। यह कंपनी इलेक्ट्रिक कारों (EV) और सोलर एनर्जी के क्षेत्र में काम करती है। मस्क SpaceX के संस्थापक और CEO हैं। 
इस कंपनी का उद्देश्य अंतरिक्ष यात्रा को सस्ता बनाना और भविष्य में मंगल ग्रह (Mars) पर इंसान को भेजना है। 2022 में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को खरीदा और अब इसके मालिक हैं। वो आज के समय में करोड़ों युवाओं के लिए रोड मॉडल बन चुके हैं। उनके विचार लोगों को काफी प्रभावित करते हैं।
16 January 2026
Posted by achhiduniya

प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए करे व्यवहारिक परिवर्तन....

हमेशा हम चाहते है कि हम जब भी किसी से बात करें तो हमारा प्रभाव सामने वाले व्यक्ति पर पड़े जिससे वह प्रभावित होकर हमें महत्व दे और हमारी बातों को ध्यान से सुने। इसलिए किसी भी लेवल की मीटिंग या बातचीत हो आप आत्मविश्वास के साथ अपनी शुरुआत करें। सामने वाले के प्रभाव में आने से बचें और पूरे आत्मविश्वास के साथ बिना घबराएं अपनी बातें रखें। इसका नतीजा बेहतर आता है। चेहरे पर प्यारी सी स्माइल के साथ बातचीत की शुरुआत करने से माहौल खुशनुमा और दोस्ताना हो जाता है। इससे बातचीत पॉजिटिव रुख लेती है और अपने मकसद में कामयाबी की ओर बढ़ती है। क्योंकि हल्की सी मुस्कुराहट आपकी ओर सामने वाले का इंटरेस्ट बढ़ा 
देता है। सामने वाले की आंखों में आंख डालकर बातें करें। हां, इसका ख्याल रखें कि आप सामने वाले शख्स को घूरते हुए नहीं देखें। आंखों के कनेक्शन ने बातों का भी ज्यादा असर होता है,क्योंकि सामने वाले का ध्यान इधर-उधर नहीं भटकता। दोनों ही लोगों का पूरा फोकस बातचीत पर ही होता है। तनाव और दबाव में बातचीत करने से परहेज करें,अगर ऐसी परिस्थिति हो भी तो सामने वाले को जाहिर न करें। नहीं तो बातचीत नेगेटिविटी से भर जाएगी और उसका रिजल्ट भी सही नहीं आ पाएगा। तनाव या दबाव में हुई बातचीत में दोनों ही लोग थक जाते हैं। बातचीत को बेहद बोझिल बनाने से बचना चाहिए चाहे कितना भी गंभीर मसला क्यों न हो। 
सामने वाले के लिए दोस्त जैसा नजरिया लेकर बात शुरू करने पर सक्सेस के सौ फीसदी चांस हो जाते हैं,क्योंकि सामने वाला ज्यादा देर तक बातचीत में दिलचस्पी लेता है और मीटिंग अच्छे नतीजे पर कंप्लीट होता है। मीटिंग या बातचीत के दौरान बीच-बीच में हल्की-फुल्की बातों या मजाक करने से बोर होने से बचा जा सकता है। मगर ध्यान रहे मजाक लंबा नहीं खींचना चाहिए। जितनी जल्दी हो बैक टू द प्वाइंट करना चाहिए। 




दूसरे को पहले बोलने देने और उन्हें ध्यान से सुनने से बातचीत में गंभीरता आती है। इसके बाद सामने वाला भी आपकी बातों को पूरा फोकस होकर सुनता और समझने की कोशिश करता है। इन आसान रूल्स को फॉलो करने से अपने कम्युनिकेशन स्किल को न सिर्फ सुधारा जा सकता है,बल्कि उसको और बढ़ाया जा सकता है।    
07 March 2024
Posted by achhiduniya

क्यू टूटता है बच्चों का आत्मविश्वास....?

अक्सर हर माता-पिता की यह शिकायत होती है की उनका बच्चा हमेशा बुझा-बुझा या निराशा से घिरा रहता है,जब बच्चे ने कोई अच्छा काम किया हो या किसी प्रतिभा का प्रदर्शन किया हो और उस पर उसे तारीफ मिले तो बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ने लगता है। इसके उलट जब बच्चे को अच्छे कामों के लिए भी सराहना ना मिले तो उसके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। बच्चे को लगता है कि वह कभी बेहतर हो ही नहीं पाएगा। माता-पिता बच्चे से जब परफेक्शन की उम्मीद लगाने लगते हैं और बच्चे को परफेक्ट बनाने पर लग 
जाते हैं तो बच्चा खुद को खोया हुआ पाता है। उसे समझ नहीं आता कि माता-पिता की अपेक्षाओं को कैसे पूरा करे। इस तरह बच्चे के आत्मविश्वास पर असर पड़ता है। बच्चा अगर माता-पिता को अपनी बनाई कोई पेंटिंग दिखाता है, नाचकर या गाकर दिखाता है या किसी और प्रतिभा को दिखाता है और जवाब में माता-पिता बच्चे पर हंस देते हैं तो बच्चे का आत्मविश्वास कम होने लगता है। इससे बच्चे को अपने मनपसंद काम करते हुए भी झिझक महसूस होने लगती है। बच्चों की परवरिश में माता-पिता की सबसे बड़ी गलती करते है,अपने बच्चे की दूसरे बच्चों से तुलना करना। 
जब पैरेंट्स बच्चे के सामने दूसरे बच्चों की बढ़ाई करने लगते हैं और हर बात पर उनका यही कहना होता है कि उनके बच्चे को देखो कितने अच्छे हैं या समझदार हैं, तो आपके बच्चे पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आपका बच्चा हर समय ही खुद को दूसरों से कमतर महसूस करने लगता है।
Posted by achhiduniya

सफल लोगों की कुछ महत्वपूर्ण आदतें....

जीवन में कड़ी मेहनत और अनुशासन के अलावा अच्छी आदतें भी सफलता के शिखर पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैअधिकतर सफल लोगों में कुछ खास तरह की आदतें देखने को मिलती हैसफलता की शिखर पर पहुंचने वालों में पढ़ने की आदत होती हैवे शाम के समय कुछ ऐसा पढ़ना पसंद करते हैं जो उनके सेल्फ ग्रोथ में मदद करती है नियमित रूप से पढ़ने की आदत से 
उन्हें चुनौतियों को स्वीकार करने, अपना नजरिया बेहतर करने और रिलैक्स होने में मदद मिलती हैसफल लोग सोने के एक घंटे पहले सभी तरह के डिवाइस से दूर हट जाते हैं इससे ब्लू लाइट एक्सपोजर में कमी आ जाती है और उन्हें बेहतर नींद लेने में मदद मिलती हैअच्छी नींद दिन भर के तनाव को कम करने के लिए बहुत जरूरी हैसफल लोग सोने से पहले कुछ समय के लिए ध्यान लगाना पसंद करते हैं। वे इस समय पूरी दुनिया से कट कर सिर्फ अपने साथ होते हैं। इससे उन्हें तनाव को कम करने में मदद मिलती है। 







तनाव में कमी से बेहतर नींद आती है। सफल लोग शाम के वक्त कुछ समय अपने पूरे दिन के बारे में सोचने के लिए देते है। इस समय में वे अपने कामों के बारे में विचार करते हैं। उनका विश्लेषण करते हैं जिससे उन्हें आगे बेहतर प्लानिंग करने में मदद मिलती है। सफल लोग शाम के समय अपने अलग दिन की प्लानिंग करना सफल लोगों की आदत होती है। वे अगले दिन के मीटिंग और किए जाने वाले कामों पर विचार कर उन्हें फाइनल रूप दे देते हैं। इससे उन्हें सुबह की अनावश्यक परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।
06 March 2024
Posted by achhiduniya

कैसे करें कॉन्फिडेंट और अन कॉन्फिडेंट लोगों की पहचान….?

कई बार हम कुछ लोगों की बातों से प्रभावित हो जाते है और कुछ लोगों से दूर हटने का प्रयास करते है। ऐसे क्यू होता है कभी आपने सोचा है...? नहीं न ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जिनसे हम प्रभावित होते है वे आत्मविश्वास से परिपूर्ण होते है वही जिनसे कन्नी काटते है वे निराशा से भरे होते है हमेशा नकारात्मक बातें करते है,लेकिन आज हम ये जानने का प्रयास करेंगे की कॉन्फिडेंट और अन कॉन्फिडेंट लोगों की पहचान कैसे करें...? आत्मविश्वास की कमी के कारण लोगों को घबराहट और परेशानी तो होती हैं आत्मविश्वास से भरपूर लोग बात करते समय खुलकर खड़े होते हैं,जबकि आत्मविश्वास में कमी वाले लोग किसी से बात करते समय अक्सर डिफेंसिव पोश्चर में होते हैं। वे अपने हाथों को चेस्ट पर क्रॉस करके रखते हैं या पैरों को क्रॉस करके खड़े होते हैं। आत्मविश्वास से भरपूर हंसी और घबराहट 
वाली हंसी में बहुत अंतर होता है। अनिश्चितता और घबराहट के कारण लोग खुलकर हंस नहीं पाते हैं और यह उनके व्यवहार में आत्मविश्वास की कमी को बताता है। लोगों के लिए माफी मांगना आसान नहीं होता है,लेकिन आत्मविश्वास की कमी का सामना कर रहे लोग अक्सर कुछ ज्यादा ही माफी मांगते है। बातचीत के दौरान बार-बार माफी मांगने की आदत आत्मविश्वास की कमी की ओर इशारा करती है। बातचीत के दौरान बार बार फिलर वर्ड्स जैसे आं, ऊं का यूज करना या बार बार बातचीत के क्रम को रोक देना भी आत्मविश्वास की कमी को बताता है,अक्सर ऐसे लोगों के साथ बातचीत किसी रिजल्ट पर नहीं पहुंच पाती है। लोगों से नजर मिलाने से बचना आत्मविश्वास में कमी से संबंधित सबसे सामान्य आदत है। 
कोई अगर आंखों में देखने की जगह इधर उधर देखकर बातें करता है,तो सामने वाले को लगता है कि उसे उसकी बातों में दिलचस्पी नहीं है। जबकि यह आत्मविश्वास की कमी के कारण होता है। कई आयोजनों में अक्सर आपने देखा होगा एक वे, जो बगैर किसी प्रयास के लोगों के आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं और उनसे मजेदार बाते करते नजर आते हैं। दूसरे वे, जो स्पॉट लाइट से दूर किसी कोने में खड़े होते हैं और जब कोई उनके पास आता है तो घबरा उठते हैं। इन बातों से भी आप  कॉन्फिडेंट और अन कॉन्फिडेंट दोनों तरह की लोगों की पहचान करसकते है,लेकिन हर महफ़िल में तन्हा रहने वाला अन कॉन्फिडेंट हो यह जरूरी नहीं हो सकता है वह लाइम लाइट पसंद न करता हो या अपनी शेखी बगारना [झूठी तरीफ़े सुनना या करना] पसंद न हो।
14 February 2024
Posted by achhiduniya

सिम्पल टिप्स नो डिप्रेशन ऑनली रिलेक्सेशन....

आज की भागमभाग जीवन शैली में तनाव काफी आम बात हो गई हैं। तनाव और डिप्रेशन का असर हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता हैं। प्रतिदिन काम का बोझ और रोज के माहौल से परेशान होने की वजह से तनाव हमारे जीवन का एक हिस्सा बनता जा रहा हैं। साथ ही तनाव में रहने वाले व्यक्ति के व्यवहार में भी परिर्वतन देखने को मिलता हैं। हमें तनाव को नियंत्रित करना चाहिए, इससे होने वाली कई बिमारियों से बचा जा सकता हैं। अपने परिवार व करीबी के साथ पर्याप्त समय व्यतीत करें, इससे तनाव कम होगा। 
अपने विचारों को हमेशा सकारात्मक रखें। सोचना कम करें, घटनाओं को लेकर अधिक चिंतित न रहें। अपने भाव को नियत्रिंत रखने की कोशिश करें। समय का सही तरीके से उपयोग करना चाहिए। तनाव कम करने के लिए नशीलें पदार्थो का सेवन न करें। ऐसी बातें जिससे आप अधिक प्रभावित होते हैं, उन्हें न सोचे। अपने आप को समय के अनुसार ढ़ालना सीखें। तनाव को कम करने के लिए मनोवैज्ञानिक के पास जाएं और उनसे सलाह लें।
27 December 2023
Posted by achhiduniya

गीता का ज्ञान देता है जीवन जीने की कला करता है समस्या का समाधान....

किसी इंसान के जीवन में दुख आता है, तो वह उसी दुख का दुखड़ा हर समय रोने लगता है।  जबकि गीता में समझाया गया है कि इस संसार में कुछ भी स्थिर नहीं है, हमेशा परिवर्तन होते रहेंगे। हमें इस बात को समझ लेना चाहिए कि जैसे हमारी ख़ुशी एक समय तक ही रहती है वैसे भी दुख भी एक समय तक ही रहेंगे और समय आने पर फिर परिवर्तन होगा। जब भी कोई काम करने का सोचते हैं तो हम 
उसके पहले परिणाम पर विचार करते हैं। गीता में कहा गया है कि काम करने से पहले उसके परिणाम पर विचार नहीं करना चाहिए जबकि उस प्लान या उस विचार को एक्ज़ीक्यूट करने पर फोकस चाहिए। हर काम हर परिस्थिति हर घटना के पीछे कोई न कोई ठोस कारण होता है यदि आपके जीवन में दुख है या आप सफल हो रहे हैं तो इसके पीछे भी ज़रूर कोई कारण है हमें अपनी असफलताओं से सीखकर आगे बढ़ना चाहिए। हमने कई बार सुना है कि जो गलत या झूठा होता है वह आगे बढ़ जाता है और सच को परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन श्रीकृष्ण कहते हैं कि सच परेशान हो सकता है लेकिन हार नहीं सकता। 


हमें हमेशा सही काम करना चाहिए और जिस भी काम को हम करें उसे पूरी ईमानदारी से करना चाहिए, देर-सवेर हमें सफलता ज़रूर मिलेगी। गीता के अनुसार ज़िंदगी में सफलता पाने के लिए अपने लक्ष्य के प्रति क्रियान्वित होना। अपने लक्ष्य पर फोकस करना बहुत ज़रूरी है।  कई लोग जीवन में कोई लक्ष्य निर्धारित करते हैं और यदि उसमें उन्हें सफलता नहीं मिलती है तो वे अपना लक्ष्य बदल लेते हैं,लेकिन इस बात का ख़ास ख्याल रखना चाहिए कि अपना लक्ष्य निर्धारण करने के बाद कड़ी मेहनत करना चाहिए और उस पर फोकस बनाए रखना चाहिए।
22 November 2023
Posted by achhiduniya

डिप्रेशन [तनाव] और एंग्जायटी [उदासी] में क्या अंतर है...?

डिप्रेशन एक ऐसी फीलिंग है जिसमें व्यक्ति की मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है और वह उस कारण बहुत ही तनाव में रहता है। उसकी कार्यक्षमता में भी नकारात्मकता आ जाती है, उसका सोचने का तरीका बदल जाता है और इस कारण वह शारीरिक रूप से भी कमजोर होने लगता है अंदर से टूटने लगता है मतलब अंदरुनी मानसिक तनाव के कारण वह घुटता रहता है। अगर आप हमेशा तनाव में रहते हैं, और कभी-कभी घबराहट होती है, कभी मूड ऑफ होता है, कभी बेचैनी सी रहती है, मन उदास रहता है और यह लक्षण 

जीवन में हमेशा नहीं आते अगर इस प्रकार के लक्षण लगातार महसूस हो रहे हैं तो समझ लीजिए आप डिप्रेशन के घेरे में है। क्योंकि जब आप डिप्रेशन के घेरे में होते हैं, तब आपका सामान्य काम भी प्रभावित होने लगता है और आप समाज से कटने लगते हैं, यह आपको तुरंत नहीं पता चलता, परंतु कुछ समय बाद आपको आभास होता है कि आपके साथ ऐसा हो रहा है, इसलिए ऐसे लक्षणों पर ध्यान दें। डिप्रेशन का लक्षण हर व्यक्ति में उम्र व लिंग के हिसाब से अलग-अलग होता है। पुरुषों में अलग प्रकार के लक्षण दिखाई पड़ते हैं तो वहीं महिलाओं में अलग और बच्चों में अलग प्रकार के लक्षण दिखाई पड़ते हैं क्योंकि उनके हाव-भाव के अनुसार ही उनके लक्षण भी प्रकट होते हैं।

फिर भी डिप्रेशन के कुछ आम लक्षण है जिन पर गौर करना बहुत जरूरी है जैसे:- अगर आप अधिकांश समय परेशान रहते हैं,निराश रहते हैं,उलझे हुए रहते हैं,मानसिक तनाव में रहते हैं,किसी भी आनंदित गतिविधियों में आपकी रुचि नहीं रहती,आपका वजन पर इसका असर दिखने लगता है,आपकी नींद में समस्या आने लगती है।# एंग्जायटी अर्थात उदासी एक नॉर्मल इमोशन है, जबकि डिप्रेशन एक प्रकार की मानसिक बीमारी है। एंग्जायटी में हम उदासी का अनुभव करते हैं यह हर किसी व्यक्ति के साथ हो सकता है जिस प्रकार से हम खुशी का अनुभव करते हैं ठीक उसी प्रकार से उदासी का भी अनुभव कर सकते हैं परंतु डिप्रेशन तब होता है जब हम हद से ज्यादा सोच में डूबे होते हैं, मानसिक तनाव में रहते हैं, उस स्थिति से निकल ही नहीं पाते, इसमें एक-दो दिन नहीं बल्कि उससे अधिक समय भी लग सकता है। 


डिप्रेशन की स्थिति में हम लगभग कई महीनो तक किसी भी चीज में इंटरेस्ट नहीं दिखाते, घूमने फिरने का भी हमारा मन नहीं करता, दोस्तों से दूर होने लगते हैं, ऐसा लगता है कि किसी एकांत जगह या फिर घर के अंदर हम बैठे रहे और जीवन हमें नीरस सी लगने लगती है, परंतु एंग्जायटी या उदासी कुछ समय के लिए रहता है उसके बाद नहीं रहता।

27 October 2023
Posted by achhiduniya

इन लोगों से बच कर रहें वर्ना....?

अहंकारी लोगों की आदत है कि वो खुद की आलोचना नहीं सुन सकते,हालांकि ये दूसरों को हमेशा भला-बुरा कहते हैं उनकी आलोचना भी करते हैं। यदि आप इनके भले के बारे में सोचकर इन्हें कुछ समझाना चाहते हैं तो इसका कोई फायदा नहीं है क्योंकि इस पर भी वो नाराज़गी ही जताएंगे। इसलिए ऐसे लोगों से दूर रहना ही बेहतर है। अहंकारी लोगों को दूसरों की भावनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्हें केवल खुद को सही साबित करना होता है। इस होड़ में वो दूसरों की भावनाओं को ठेस भी पहुंचते हैं, क्योंकि उन्हें इस बात से 
कोई मतलब नहीं होता कि आगे वाला क्या महसूस कर रहा है। अहंकारी व्यक्ति कभी भी खुद के सामने किसी दूसरे व्यक्ति को पर उसे नहीं देख सकता। उन्हें इस बात की गलत फहमी होती है की वो सबसे महान हैं। साथ ही ये हमेशा दूसरों में गलतियां निकालते हैं। ऐसे लोग अपनी बात को साबित करने के लिए किसी भी हद तक जाते हैं,चाहे इसके लिए तर्कहीन बात का सहारा ही क्यों ना लेना पड़े। 

अहंकारी लोगों की पहचान आप इस बात से भी कर सकते हैं कि वो आपको बोलने का मौका नहीं देतें। उन्हें इस बात का डर होता है कि कोई उनसे ज्यादा कैसे जान सकता है। ऐसे लोग सोचते हैं कि उन्हें सबकुछ आता है और यदि उन्हें ये लगता है कि कोई उनसे ज़्यादा जान रहा है तो वो उस पर हावी होने का प्रयास करते हैं। वो आपकी बात को काटेंगे और आपको गलत साबित करेंगे। यदि ऐसे व्यवहार वाले लोग आपके आसपास है तो तुरंत उनसे दूरी बना लें। अहंकारी लोगों के पहचान करने का सबसे आसान तरीका है अटेंशन यदि आपके आस पास ऐसे लोग हैं जो हमेशा अटेंशन पाना चाहते हैं तो आप समझ जाइए कि आप गलत लोगों के बीच हैं। ऐसे लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और खुद को सबसे सुपीरियर समझते हैं। इसलिए आपको इनसे बचना चाहिए।
30 August 2023
Posted by achhiduniya

“Celebrating Life” ब्रह्मा कुमारी शिवानी द्वारा व्याख्यान

नागपूर:- आज हम ऐसे युग में जी रहे है,जहां सेलेब्रेशन भी एक स्ट्रेस का कारण बनते जा रहे है। मानव व्यक्तियों, वस्तुओं, संबंधो, वैभवों और पदार्थो में खुशी की तलाश कर रहा है,लेकिन यह खुशी अल्पकालिन है। वास्तव में खुशी का आधार हमारे विचार है और विचारों की सकारात्मकता से ही जीवन में भिन्न भिन्न चुनौतियों का सामना करते हुये भी अपने आपको मेडिटेशन के माध्यम से उमंग उत्साह दिला सकते है। खुश रहने और खुशी बांटने के लिये जीवन में आध्यात्मिकता की बहुत जरुरत है,लेकिन वह आध्यात्म से जुडे न रहने के कारण चिंता, भय, नकारात्मकता से मानव घीरे रहता है। मनुष्य अपने विचारों में परिवर्तन लाये तो अपने जीवन में परिवर्तन ला सकता है। आप केवल मार्गदर्शन ही नहीं करती बल्कि रोजमर्रा की जीवन में उसे सहजता से कैसे अपनाये इसका सटिक तरीका भी आप समझाती है। 
इससे कई लोगों को जीवन जीने में और उनके रिश्तों में आध्यात्मिक समझ, शांति और सद्भाव लाया है। आपके प्रोग्राम देश विदेश मे कई चॅनल्स पर प्रसारीत होते है। शिवानी बहन के जीवन के इस कार्य को देखकर भारत के पुर्व राष्ट्रपति महामहिम श्रीमान रामनाथ कोविंद के शुभहस्तों से “Woman of the Decade”  पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आप प्रबुध्द प्रवक्ता है जो विभीन्न कंपनी में अलग अलग विषयों पर आपने मार्गदर्शन किया है। ब्रह्मा कुमारी शिवानी विशेष ‘Celebrating Life’ विषय पर प्रकाश डालेंगी।

नागपुर निवासियों के लिये जीवन प्रबंधन विशेषज्ञा एवं मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन का मानकापूर स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में 27 अगस्त को सायं 5.30 से 7.30 बजे तक ‘Celebrating Life’ इस विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया है। 27 तारीख के कार्यक्रम का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके लाभ लेने का अच्छा उमंग उत्साह शहर वासियों में नजर आ रहा है। इसका लाभ सभी बुध्दीजीवियों को लेने का आवाहन ब्रह्माकुमारीज् नागपुर की संचालिका ब्रह्माकुमारी रजनी दीदी जी ने किया है। रजिस्ट्रेशन के लिये दिशा निर्देश- इस कार्यक्रम में आने के लिये Online Registration की व्यवस्था की गयी है। 




कार्यक्रम के हॉल में प्रवेश करने के लिये Registration approve होने के पश्चात ही आप Gate Pass प्राप्त कर सकते है, जो आपको नागपुर शहर के वसंतनगर स्थित  (पता: 8-अ, इंद्रप्रस्थ भवन, दिक्षाभुमी चौक के पास, नीरी रोड, वसंतनगर, नागपुर) सेवाकेंद्र से उपलब्ध होगा। कार्यक्रम निःशुल्क है लेकिन Gate Pass लेना अनिवार्य है। कार्यक्रम में शाम को  5.15 बजे तक पहुंचना है। Passes की Validity 5.15 बजे तक ही है। कार्यक्रम में 10 वर्ष के नीचे उम्र के बच्चे लाना मना है। रजिस्ट्रेशन https://vishwashantisarovar.org/registration इस लिंक पर कर सकते है।
22 August 2023
Posted by achhiduniya

आसान टिप्स से नकारात्मक विचारो पर पाएं विजय..

नेगेटिव ख्याल हमारे जीवन को, हर छोटे और बड़े फैसले को, यहां तक कि हमारे रिश्तों को भी बुरी तरह प्रभावित करते हैं। सभी के सोचने का अलग-अलग तरीका है, कोई हर स्थिति में सकारात्मक ही रहता है तो कोई हर समय नेगेटिव बातें करता हुआ या फिर नेगेटिव ख्यालों में उलझा हुआ दिखाई पड़ता है। अगर आप बहुत जल्दी फैसले ले लेते हैं और ज्यादातर ये फैसले आपके लिए ही नुकसानदायक होते हैं,अगर आप किसी भी बुरी बात को लगातार और बार-बार सोचते रहते हैं, कोई बात आपको सोते और जागते हुए परेशान करने लगती है तो हो सकता है, आपकी सोच भी नकारात्मक है। नकारात्मक सोच या नेगेटिव थिंकिंग के कारण मानसिक ही 
नहीं बल्कि शारीरिक तौर पर भी दिक्कतें महसूस होती हैं। इससे एंजाइटी, डिप्रेशन और स्ट्रेस जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है। इससे रिश्ते बहुत जल्दी बिगड़ते हैं क्योंकि आप किसी बात को जरूरत से ज्यादा सोचकर वहां भी परेशानी ढूंढ निकालते हैं जहां परेशानी की कोई बात शायद ना हो। ऐसे में नेगेटिव ख्यालों को दूर रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। एक ही बात को बार-बार सोचने के बजाए एकबार सोचें और खुद से पूछें कि क्या सोचने भर से परेशानी दूर हो जाएगी। अपने किसी करीबी दोस्त से बात करके देखें। 
जो ख्याल आपको परेशान कर रहे हैं उसके बारे में बात करें और फिर अपने मन से निकाल दें ताकि आप बार-बार इन्हीं ख्यालों में ना उलझे रहें। नकारात्मकता को सकारात्मकता से काटने की कोशिश करें। जब भी कुछ नकारात्मक महसूस हो तो कुछ सकारात्मक सोचें। वो काम करें जो आपको खुशी देते हैं। जितना ज्यादा आप खुश रहेंगे उतने ही नेगेटिव ख्याल से दूर रह पाएंगे। सोचने के बजाय लिखने की कोशिश करें। मन से ख्याल कागज पर निकलेंगे तो दिमाग में घूमते नहीं रहेंगे। अगर आपको लगता है कि कोई काम या कोई व्यक्ति आपके नेगेटिव ख्यालों का कारण बन रहा है तो दूरी बनाने लगें। जितना आप नेगेटिव ख्यालों और नेगेटिव लोगों से दूर रहेंगे उतना ही आप सकारात्मकता के करीब आएंगे।
16 August 2023
Posted by achhiduniya

UPSC टॉपर बनी इशिता किशोर ने दिया सक्सेस मंत्र..

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट में इशिता किशोर इस साल की टॉपर बनी हैं इशिता ने कहा, आपको 8 से 9 घंटे पढ़ाई करनी चाहिए मैं हमेशा 1 हफ्ते में 48 घंटे पढ़ने की कोशिश करते थी अगर मुझे घूमने जाना है तो मैं ब्रेक लेती थी, लेकिन किसी भी तरह मैनेज करके एवरेज 9 घंटे स्टडी के लिए तय पढ़ाई के लिए आज के समय में काफी डिस्ट्रैक्शन होते हैंवहीं, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना भी जरूरी है, लेकिन पूरे टाइम सोशल मीडिया पर एक्टिव मत रहिए, सेल्फ कंट्रोल भी 
जरूरी हैप्रीलिम्स के लिए एनालिटिकल स्किल्स यूज़ करना चाहिए हर स्टेटमेंट को ढंग से पढ़िए और जो आता है उस पर ट्राई करिएहमेशा प्रेजेंस ऑफ माइंड रहना जरूरी हैआपको जिस तरह से पढ़कर अच्छा फील होता है तो वैसा ही कीजिए, लेकिन जो भी करें बस रिलैक्स रहेंइंटरव्यू को लेकर इशिता ने कहा कि इंटरव्यू में जो आता हैऑनेस्टली बता दीजिए और जो नहीं आता है वो क्लियर बता दीजिएइशिता ने आगे बताया मेरा इंटरव्यू बहुत अच्छा रहा



सबसे पहले आपको खुद पर बिलीव करना होगा, उसके बाद ही आप मेहनत कर पाते हो यह 1 दिन का एग्जाम नहीं है, पूरे साल मेहनत करनी पड़ती है पहले से कंसिस्टेंट रहे, रोजाना 8 से 9 घंटे पढ़ाई करें और किसी वजह से छूट जाए तो उसे cover-up करें
 
23 May 2023
Posted by achhiduniya

क्या आप में है आत्मविश्वास-कॉन्फिडेंस जाने इन बातों से....?

आप किसी काम के बारे में श्योर होते हैं तो आप खुद को आत्मविश्वास से भरा कॉन्फिडेंट फील करते हैं,लेकिन हर व्यक्ति के साथ ऐसा नहीं होता वो अक्सर दूसरों पर निर्भर होते हैं। ऐसे व्यक्ति हर काम के लिए दूसरों से पूछते रहते हैं। वो खुद से कोई भी काम करने से डरते हैं। कम लोगों को ही पता होगा कि जीवन में सफल होने के लिए खुद का आत्मविश्वासी कांफिडेंट रखना कितना जरूरी होता है और कॉन्फिडेंस आती है एक्सपीरिएंस के दम पर। सफल व्यक्ति ज्यादा कॉन्फिडेंट होता है। वहीं जिनके अंदर कॉन्फिडेंस की कमी होती 
है वे काम में गड़बड़ी कर देते हैं। अक्सर वो परेशान दिखते हैं। अगर आप भी इनमें से हैं तो ये आदतें अपनाकर आप भी सफल बन सकते हैं। कॉन्फिडेंट लोगों की एक खास बात होती है कि अगर उनकी गलती होती है तो ये अपनी गलती मानने से पीछे नहीं हटते हैं। ये अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ते हैं। जबकि इसके उलट दिखावे वाले लोग अपनी गलती दूसरों के सिर पर डालने में लगे रहते हैं। जो लोग कॉन्फिडेंट होते हैं वे कभी अकेले रहने से परेशान नहीं होते हैं। 
उन्हें खुद के साथ टाइम बिताना पसंद होता है। देखने वाले इनके बारे में कुछ भी कहें लेकिन इन्हें अकेलापन पसंद होता है। जब दूसरे खुद को एंटरटेन करने के लिए अपना कीमती वक्त जाया करते हैं ये अपने समय का सदुपयोग करने में व्यस्त रहते हैं। कॉन्फिडेंट लोगों के सामने जब कोई अच्छा काम करते हैं तो ये उनकी तारीफ तुरंत करते हैं। आज के समय में ये देखा गया है जब लोग एक-दूसरे से मन ही मन जलते हैं,तब ये लोग किसी की भी तारीफ करने में पीछे नहीं हटते हैं। 


कॉन्फिडेंट लोगों की एक खास बात होती है वो हर बात को दिल पर नहीं लगाते। छोटी-छोटी बातों को वो इग्नोर करते हैं। वो सिर्फ बड़ी गलतियों पर ध्यान देते हैं जिससे उनके भविष्य पर प्रभाव पड़ सकता है। कॉन्फिडेंट लोग खुद को खुद की नजरों में साबित करने के लिए काम करते हैं। जबकि कुछ लोग दूसरों की नजरों में बने रहने के लिए काम करते हैं। बात-बात पर ये लोग अपने बॉस को अपना काम गिनाते रहते हैं। जबकि कॉन्फिडेंट लोग ऐसे करने से बचते हैं। कुछ व्यक्ति के स्वाभाव में कॉन्फिडेंस होता है। वो खुद को दूसरों के सामने लीडर के रूप में पेश करते हैं। अगर आपको भी ऐसे लोगों की तरह बनना है तो आपको भी आदतें अपनानी पड़ेगी।
 
23 April 2023
Posted by achhiduniya

ऐसे बढ़ाए आत्मविश्वास दुनिया झुकेगी आपके कदमो में...

मित्रो कोई भी जन्म से सफलता का सर्टिफिकेट लेकर पैदा नही होता है। सफलता पाने के लिए आपमें लगन के साथ मेहनत आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच होना जरूरी है,लेकिन सकारात्मक सोच से ज्यादा आत्मविश्वास का होना जरूरी है। आत्मविश्वास वो ऊर्जा है, जो सफलता की राह में आने वाली अड़चनों, कठिनाइयों और परेशानियों से मुकाबला करने के लिए व्यक्ति को साहस देती है। जीवन में सफलता के लिए आत्मविश्वास उतना ही आवश्यक है, जितना जीने के लिए ऑक्सीजन, बिना आत्मविश्वास के व्यक्ति सफलता की राह पर एक कदम भी नहीं बढ़ा सकता। आत्मविश्वास से ही विचारों की स्वाधीनता प्राप्त होती है और इसके कारण ही 
महान कार्यों को करने में सरलता और सफलता मिलती है और इसी से आत्मरक्षा होती है। हमेशा याद रखें कि आप अपने विश्वास से ज्यादा मजबूत होते हैं। जितना आप को लगता हैं उस से ज्यादा ताकतवर होते हैं और जितना अपने आप को समझते हैं उससे कहीं ज्यादा आप होशियार होते हैं। आमतौर पर जब आप दूसरों की प्रशंसा करते हैं तो आप अपने अंदर एक ख़ुशी की भावनाओं की एक चिंगारी को महसूस करते हैं। दूसरों के प्रति अच्छे आचरण की प्रशंसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का आदान-प्रदान होता है। कभी भी शिकायत न करें, सिर्फ तारीफ करें मुकाबला न करे, लेकिन सशक्त बने रहे। मैं 
कर सकता हूं कहना सीखें,यदि आप ऐसा करने का प्रयास करते हैं, तो पूरी दुनिया आपकी मदद करेगी। जब भी आप अपने अन्दर सकारात्मक बदलाव करें या किसी कार्य को पूरा करें तो हमेशा खुद को श्रेय दें, अपनी तारीफ़ करे। उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान दे और अपनी योजना पर आगे बढ़ें,लेकिन अगर आपको अभी भी संदेह है कि आप कौन हैं तो आपको संदेह को दूर करने की आवश्यकता है,क्योंकि ये आपका दुश्मन है। इसे दूर करने के लिए खुद को चुनौती दें। यदि आप 

स्वयं को बेहतर जानना चाहते हैं, तो अपने विचारों को सुनना सीखें। अंतर्दृष्टि प्राप्त करने के लिए अपने बारे में गहराई से अध्यन करें। अपनी ताकत और कमजोरी के बारे में लिखना शुरू करे ये चीज़ आपके लिए मददगार साबित होगी। शीशे के सामने खड़े होकर खुद को देखें। फिर अपने आप से यह सवाल पूछें क्या मैं खुद को अच्छी तरह समझता हूं? एक बार जब आप जान जायेंगे कि आप कौन हैं और आप किस लिए हैं, तो आपके अन्दर खुद विश्वास जागने लगेगा। जब भी आपके पास कोई योजना होती है, तो उसे लागू करने की आवश्यकता होती है। कार्रवाई करने से ही आप अंत में परिणाम देख सकते हैं। बिना कोई क्रिया परिणाम नहीं मिलती। नकारात्मक बातो में न उलझें। अगर आप प्रयास जारी रखेंगे तो आप अपने आप को सुधरते हुए देखेंगे। दृढ़ता से काम करना, सफल होने के प्रमुख रहस्यों में से एक है। अगर आप अपनी समस्याओं के बारे में सोचते रहेंगे तो और भी समस्याएं होंगी। समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय समाधानों को देखना चाहिए। 

यदि आप फंसे हुए महसूस कर रहे हैं, तो अपने गुरु, संरक्षक या अन्य संसाधनों की मदद लें। निश्चितता के साथ अपने आप पर विश्वास करें। नकारात्मक विचारों और भावनाओं से बचें क्योंकि यह आपकी एकाग्रता और दृढ़ता के लिए हानिकारक होते है। जब तक आप दृढ़ संकल्पित हैं कि आप क्या चाहते हैं, तो अंततः वो आपको मिल ही जाएगा। समाधान पर ध्यान केंद्रित करने के लिए खुद को निर्देशित करते रहना बहोत जरुरी है। हमेशा अनुशासित रहें और आप जिसमे सक्षम हैं, उसका पालन करें। एक मुस्कान दूसरों के साथ तालमेल बनाने में आपकी मदद करेगी? जब आप किसी को देखकर मुस्कुराते हैं, तो आप खुश होते है और अपने अन्दर आत्मविश्वास महसूस करते हैं और फिर सामने वाला भी आपको एक मुस्कराहट के साथ ही जवाब भी देगा और मुस्कुराने से आपको कोई नुक्सान नहीं होगा। एक प्यारी सी मुस्कान देकर, साथ ही साथ लोगों की आंखों में देखें यदि सामने वाला आपके विचार से सहमत है, तो वो आप पर ध्यान देने लगेगा। वो आपकी उपस्थिति और निकटता को भी महसूस करेगा। बातचीत के इस तरीके से बातचीत करने में सुधार होता है और फिर ये एक नेचुरल प्रोसेस बन जाता है। खुद को सशक्त बनाने का एक सबसे अच्छा तरीका ये है कि आप खुले विचारों वाले हों और सीखते रहें। ये आपकी क्षमताओं को विकसित करने बहोत ही सहायता करेगा। सीखना कभी न खत्म होने वाली प्रक्रिया है। जो भी आप सीखते हैं,उसे लागू करें और चलते रहें। अपने आप में ठहरना और आकाश को अपनी सीमा के रूप में देखना आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए सर्वोत्तम तरीकों में से एक है।
 
30 November 2022
Posted by achhiduniya

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -