Posted by : achhiduniya 21 April 2015

खुशी और आनंद को एक बार जरूर लेकर देखे 

जीवन भर आप इसे भूल नही पाएंगे.....




मित्रो प्रणाम......ग्रीष्म ऋतु अपने चरम की तरफ बड़ती जा रही है अर्थात गर्मी दिन प्रतिदिन बड़ने लगी है। इंसान तो इंसान जीव जंतु ,पशु –पक्षी भी हलाकान होते जा रहे है। जिस प्रकार भीषण गर्मी से अपने आप को बचाने के लिए हम अनेकों उपाय करते है जैसे धूप मे निकालने से पहले सिर पर टोपी ,स्कार्फ ,मुँह पर दुपट्टा,आंखो के आगे कलरफूल गागल [चश्मा ], जेब मे प्याज जैसी चीजो तक को ले जाते है ताकी तेज धूप की लू से बचा जा सके लेकिन फिर भी लापरवाही के कारण हम धूप का शिकार हो ही जाते है। 


ऐसे मे जब भी घर से निकले शरीर को प्रयाप्त पानी जरूर दे यानी पानी पीकर ही धूप मे घर के बाहर जाए और धूप से आने के कुछ देर बाद पानी पीए तुरंत बिलकुल भी ना पीए साथ ही ठंडी हवा जैसे कूलर,एयर कंडीशन [ A.C.] मे धूप से आने के बाद तुरंत बिलकुल भी ना बैठे। इससे भी आपको लू लगकर दस्त हो सकते है। 

                                
गर्मी के दिनो मे रोजाना ग्लूकोस का पानी,नींबू पानी ,नारियल पानी,लस्सी,इत्यादी तरल पदार्थो का इस्तेमाल चाय तथा काफी जैसे पदार्थो से अधिक करे।इससे आपके शरीर मे धूप से उत्पन्न कैल्शियम और ग्लूकोज की कमी दूर होती रहेगी। अब आपको अपने साथ प्रकर्ति के जीवो का भी ध्यान रखना है वह कैसे......? आप अपने घर के बाहर गाय,भैंस,कुत्ते इत्यादी जानवरो के लिए एक बाल्टी अथवा बाजार मे मिलने वाली सीमेंट की टंकी जो प्राय चौरस होती है.


                             
उस मे पानी भर कर उन बेजुबान प्राणियों के प्राण बचा सकते है। साथ ही विलुप्त होती प्रजाती जिसे हम कौआ और चिड़िया के नाम से जानते है भविष्य मे शायद हमारे बच्चे उनकी चह- चहाट या कांव-कांव,  सुरीली चू –चू से वंचित न हो जाए। मोबाईल रिंग टोन और ट्विटर तक ही सीमित न हो जाए। 



उनका भी आपको ख्याल रखना है उनके लिए घर की छत पर,छज्जे पर या जहॉ भी वे आ सकती है दाने के साथ पीने के पानी को किसी बर्तन या प्लास्टिक के डब्बो मे जिसमे उनकी नन्ही चोच उस पानी को पी सके। जिससे उनकी जान बच सके और ऐसा करने पर आपको जो खुशी व सुकून मिलेगा.



वह किसी बाजार के खरीदारी से कही बड़कर और आत्मा को शांती के साथ प्रकर्ती से जोड़ने और पर्यावरण को बचाने मे मदद करने के बाद प्राप्त होने वाला अलौकिक आनंद होगा जो शायद दिन भर की गई ईश्वर की पूजा या खुदा की बंदगी से कही ज्यादा पुण्य देगा। 

क्योकि हर दिल मे रब बसता है हम मे आप मे बेजुबान प्राणियों मे हाथी मे भी चींटी मे भी पशु मे पक्षी मे भी इसलिए मित्रो इस खुशी और आनंद को एक बार जरूर लेकर देखे जीवन भर आप इसे भूल नही पाएंगे।

                               आपका मित्र अनिल भवानी।      

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ झारखंड-झाड़-फूंक के बहाने UP से महिला को भगा ले गया मौलाना, गढ़वा में ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में पकड़ा।@ वतन के लिए जान देने वाले पंजाबियों को देशविरोधी बता रही है BJP- सीएम भगवंत मान।@ तमिलनाडु की राजनीति में एक और ट्विस्ट! विजय अभी भी नहीं दिखा पाए बहुमत, कल नहीं होगा शपथग्रहण-सूत्र।@ कालाहांडी में सिस्टम फेल-सड़क-एंबुलेंस नहीं, गर्भवती महिला को चारपाई पर ढोया,विकास की खुली पोल।@ हम हर वादे को समय से पूरा करेंगे,CM चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान।@ एक-एक घुसपैठियों को देश से निकालेंगे,बंगाल में नए CM के ऐलान के बाद अमित शाह ने बताया सरकार का रोडमैप।@ कांगड़ा में माता बज्रेश्वरी के दरबार में चढ़ा 100 ग्राम सोने का हार, पांडवों से जुड़ा है इस शक्तिपीठ का इतिहास।@ ऑपरेशन सिंदूर-जिस ड्रोन ने तोड़ी थी दुश्मन की कमर, अब उसकी 5000 की फौज तैयार कर रहा भारत।@ जानवरों के खिलाफ अपराध के 9,039 मामले, NCRB ने पहली बार पशुओं को भी अपनी रिपोर्ट में जोड़ा, 10 हजार गिरफ्तार।@ पटना में लाठीचार्ज, TRE एग्जाम की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।@ पाकिस्तान की तारीफ वाले वीडियो फर्जी, मेरी इमेज खराब हो रही,दिल्ली हाई कोर्ट से शशि थरूर की गुहार।@ झारखंड-गिरिडीह में बड़ा हादसा, बाजार में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक, 5 की दर्दनाक मौत कई गंभीर घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -