Posted by : achhiduniya 21 April 2015

मंत्रियो की हो सेवा और खिलाड़ियो को करे अनदेखा......



मित्रो प्रणाम .......आज आपके सामने एक विषय से संबंधित दो अलग –अलग मुद्दे रखेंगे की कैसे एक तरफ मंत्रियो को बिना किसी ठोस जांच के हवाई जहाज मे जाने दिया जाता है और वही दूसरी तरफ देश के लिए खेल के मैदान मे अपनी पूरी जान लगा देने वाले खिलाड़ियो के साथ सख्ती बरती जाती है। आपको याद होगा कुछ समय पहले भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने कहा है कि वो विमान यात्रा में माचिस साथ लेकर चलते हैं क्योंकि मंत्री होने की वजह से उनकी तलाशी नहीं होती है। माचिस और लाइटर उन चीज़ों में शामिल है जिन्हें विमान यात्रा में साथ ले जाने पर मनाही है। 


जब उनसे पूछा गया कि क्या विमान में माचिस ले जाने दिया जाना चाहिए तो राजू ने कहा, मुझे नहीं मालूम. मेरे जेब में माचिस होती है। अभी भी, यहां पर, ये मेरे पास है ये बात ढँकी छुपी नहीं है। लेकिन मेरी नज़र में अभी तक एक भी ऐसा वाक़या नहीं आया है जिसमें माचिस किसी ख़तरे का कारण बनी हो। आपको बता दे राजू एनडीए के सहयोगी दल तेलुगू देसम पार्टी के सांसद हैं। 

उन्होंने कहा कि सुरक्षा सुविधा पैदा करने के लिए होनी चाहिए बाधा उत्पन्न करने के लिए नहीं।वही हाल ही मे विश्व नंबर एक खिलाड़ी अंजली भागवत और हिना सिद्धू के साथ यह घटना घटी। इस घटना के दर्द को जब सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ियों ने बयां किया तो लोगों ने विमान कंपनी पर गुस्सा उतारा। जेट एयर वेज ने प्लेन पर चढ़ने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि वे अपने साथ अपने हथियार लिए थीं। 


यह घटना तब घटी जब अंजली भागवत (विश्व नंबर 1, 2002) और हिना सिद्धू ( विश्व नंबर 1, 2013) अपने घर भारत लौट रही थीं। दरअसल, इसमें कोई दो-राय नहीं है कि वे अगर शूटर खिलाड़ी हैं तो उनके पास हथियार तो होंगे ही। बावजूद इसके उन्होंने अपने दस्तावेज एयरवेज ऑफिसर को दिखाए, लेकिन फिर भी उनके हाथ निराशा ही लगी। हिना सिद्धू ने अपने फेसबुक पेज में यह लिखा है कि वे अंजली के साथ कोरिया बैंकाक  होते हुए मुंबई आ रही थीं। हमने बूसान से बैंकॉक के लिए एक फ्लाइट ली। इसके बाद हमारी अगली फ्लाइट बैंकॉक से मुंबई के लिए थी। वे लिखती हैं कि यहां हमें जेट एयरवेज से मुंबई जाना था। 


जैसा कि वह कोड-शेयर्ड फ्लाइट थी तो हमने बूसान में ही जेट एयरवेज के बोर्डिंग पास ले लिए थे और वहां पर ही अपने हथियार भी चेक करवा लिए थे। हम 12.30 पर बैंकॉक में लैंड हुए, और जब जेट एयरवेज में चढ़ने की बारी आई तो हमें साधारण तरीके से सूचित कर दिया गया कि आप जेट एयरवेज में नहीं चढ़ सकते क्योंकि आप अपने साथ हथियार लिए हुए हैं। यह तब किया गया जब कोरिया में इसके पहले हमें क्लीयरेंस दिया जा चुका था। बैंकॉक एयरपोट रात को चालू नहीं रहता और उसके सब काउंटर भी उस वक्त बंद हो चुके थे। अब इतने वक्त इंतजार करने के बाद हमने बैंकॉक का वीजा के लिए एप्लाई किया। हम एयरपोर्ट के बाहर निकले, काउंटर 6 बजे खुलने थे तो हम तब तक बाहर 4 घंटों तक भूंखे प्यासे इंतजार करते रहे। लगभग 6.30 पर हम जेट एयरवेज के काउंटर पर पूछताछ के लिए गए। 


जेट सिक्योरिटी मैनेजर शैलेश गाला से हमारी बातचीत हुई उन्होंने हमसे कहा ने कि हमें थोड़ा पहले बताना चाहिए था। जब हमने पूरा वाकया बताया तो उसने कहा अपने पेपर्स दिखाओ। हमने अपने सारे पेपर्स दिखाए। हम डीजीसीए का परमिट, कस्टम क्लीयरेंस, फेडरेशन का लेटर, अपनी स्पोर्ट्स आईडी, और अपना वैद्य लाइसेंस लिए थे।  हांलांकि फ्लाइट में चढ़ने के लिए इनमें से किसी भी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं होती। 


उसने हमारा डीजीसीए परमिट लिया और कहा इस परमिट की शब्दावली ठीक नहीं है इसीलिए तुम लोग नहीं जा सकते। हमने उनसे कहा कि क्या आप हमें लिखकर दे सकते हैं कि फ्लाइट में चढ़ने के नियम क्या होते हैं। उसने कहा बिल्कुल नहीं और वहां से चला गया। 


हमें दूसरी प्लाइट देने व हमें किसी भी प्रकार की मदद मुहैया कराने का कोई प्रयास नहीं किया गया। हमनें बाद में एयरइंडिया फ्लाइट पकड़ी और मुंबई लौटे। हालांकि एयरइंडिया में इसके बारे में कोई सवाल-जवाब नहीं सुनने को मिले।[ साभार ] 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ झारखंड-झाड़-फूंक के बहाने UP से महिला को भगा ले गया मौलाना, गढ़वा में ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में पकड़ा।@ वतन के लिए जान देने वाले पंजाबियों को देशविरोधी बता रही है BJP- सीएम भगवंत मान।@ तमिलनाडु की राजनीति में एक और ट्विस्ट! विजय अभी भी नहीं दिखा पाए बहुमत, कल नहीं होगा शपथग्रहण-सूत्र।@ कालाहांडी में सिस्टम फेल-सड़क-एंबुलेंस नहीं, गर्भवती महिला को चारपाई पर ढोया,विकास की खुली पोल।@ हम हर वादे को समय से पूरा करेंगे,CM चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान।@ एक-एक घुसपैठियों को देश से निकालेंगे,बंगाल में नए CM के ऐलान के बाद अमित शाह ने बताया सरकार का रोडमैप।@ कांगड़ा में माता बज्रेश्वरी के दरबार में चढ़ा 100 ग्राम सोने का हार, पांडवों से जुड़ा है इस शक्तिपीठ का इतिहास।@ ऑपरेशन सिंदूर-जिस ड्रोन ने तोड़ी थी दुश्मन की कमर, अब उसकी 5000 की फौज तैयार कर रहा भारत।@ जानवरों के खिलाफ अपराध के 9,039 मामले, NCRB ने पहली बार पशुओं को भी अपनी रिपोर्ट में जोड़ा, 10 हजार गिरफ्तार।@ पटना में लाठीचार्ज, TRE एग्जाम की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।@ पाकिस्तान की तारीफ वाले वीडियो फर्जी, मेरी इमेज खराब हो रही,दिल्ली हाई कोर्ट से शशि थरूर की गुहार।@ झारखंड-गिरिडीह में बड़ा हादसा, बाजार में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक, 5 की दर्दनाक मौत कई गंभीर घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -