Posted by : achhiduniya 23 May 2015

काला धन कैसे....? आ सकता है जाने वरिष्ठ 

नेता सुब्रमण्यम स्वामी की जुबानी



सरकार की ओर से पहले ही कुछ कालाधन जमा करने वालों के नाम आ गए थे जिन्हें सार्वजनिक भी किया गया था। लेकिन सभी नामों का खुलासा नहीं किया गया है।भारतीयों के विदेशों में जमा काले धन को वापस लाने में खुद स्विस बैंक भारत सरकार का सहयोग करेगा। इस संबंध में तकनीकी सुधार भी किए जाएंगे। स्विस बैंक का भारत सरकार को सहयोग करने वाला बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि हाल ही में मौजूदा सरकार ने काले धन के लिए नया कानून बनाया है जिसमें कड़ी सजा का प्रावधान है। 


हालांकि इस विधेयक को अभी भी राष्ट्रपति की ओर से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। है दूसरी ओर उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इस बिल को विदेशों में जमा काला धन वापस लाने के लिहाज से बिल्कुल निरर्थक करार दिया है। स्वामी ने ये भी दावा किया कि केंद्र सरकार कालेधन को वापस लाने की गंभीर पहल नहीं कर रही, और न ही उसकी ऐसी मंशा दिखती है। सुब्रमण्यम स्वामी ने काला धन वापस लाने के पहले तरीके के रूप में लेटर रॉगिटरी का सुझाव दिया है। इसमें कालेधन के संभावित आरोपियों पर देश में एफआईआर दर्ज कराने के बाद विदेशी न्यायालय को पत्र लिखा जाता है।


जिसके बाद विदेशी न्यायालय उस देश के कानून के मुताबिक सरकार को निर्देश देकर काम कराती है। इस प्रक्रिया में कूटनीति का भी अहम किरदार होता है। जिसकी वजह से इसमें काफी समय लग जाता है। हालांकि, ये पूरी तरह से सुरक्षित और भरोसेमंद प्रक्रिया होती है। सुब्रमण्यम स्वामी का दूसरा तरीका विवादित हो सकता है। इसमें उन्होंने फ्रांस और जर्मनी की सरकारों के काम करने के तरीके अपनाने की बात कही है। इस तरह ब्लैक मनी के संभावित आरोपियों तक पहुंचने के लिए सरकार को ही अवैध काम करना होगा। जिसमें भ्रष्ट बैंक अधिकारियों से मिलकर कालाधन रखने वालों की लिस्ट तक पहुंच बनाई जा सकती है। 


भारत में कालेधन पर मचे बवाल के पीछे जो लिस्ट है, वो इसी तरीके से प्राप्त की गई थी। स्वामी ने कालेधन को वापस पाने के लिए तीसरे तरीके के रूप में अमेरिकी तकनीक अपनाने की सलाह दी है। इसमें सरकार को अध्यादेश या कानून पास करना होता है कि कालाधन रखने वाले राष्ट्रविरोधी हैं। इसी तरह के कानून के तहत अमेरिका ने स्विस बैंक के अधिकारियों को देश विरोधी कृत्यों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद स्विस सरकार के दानकारी देने पर उन्हें रिहा किया गया। स्वामी ने जो चौथा तरीका सरकार को सुझाया है, उसमें संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के आधार पर कानून बनाने की बात कही है।


इसके अनुसार सरकार को अधिकार है कि वो एक अध्यादेश पास करे, जिसके तहत टैक्स हैवेन देशों या सीक्रेट बैंकिंग की सुविधा वाले 90 देशों में जमा भारतीयों के धन को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित कर दे और पूरे धन को वापस लाए। इस दौरान बातचीत में सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि उनकी गणना के मुताबिक विदेशों में भारतीयों के 120 लाख करोड़ से अधिक का काला धन मौजूद है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -