Posted by : achhiduniya 24 May 2015


                                        
भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सरकार के कामों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। वित्त मंत्री के संबोधन की कुछ खास बातें काला धन देश से बाहर न जाए इसका पूरा इंतजाम किया जा रहा है। घरेलू काले धन पर भी कानून लाया जा रहा है। दुनिया में मंदी के दौर में भी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम की रफ्तार को बढ़ाया है। 

नीति आयोग के गठन से संघीय प्रणाली को मजबूती मिली है और राज्यों की जिम्मेदारी बढ़ी है। देश की विकास दर बढ़ी है और ज्यादा बढऩे की उम्मीद है। राजकोषीय घाटा पहले 4.6 प्रतिशत था अब सिर्फ  4 प्रतिशत है। विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफ.आई.पी.बी.) के पास निवेश के 350 प्रस्ताव आए और उनमें से अधिकांश प्रस्ताव अनुमोदित किए जा चुके हैं और कुछ प्रस्ताव अंतिम चरण में हैं। किसानों की सबसिडी और एल.पी.जी. लीकेज में कमी आई है। भ्रष्टाचार के मामलो मे किसी अधिकारी पर अभी तक कोई मामला उजागर नही हुआ । 16 रुके हुए हाइवे की योजना फिर से शुरू की गई है। कंपनी एक्ट में सरलता लाने की कोशिश की गई। 


5.5 करोड़ छोटे उद्यमियों तक पहुंचेगा मुद्रा बैंक। 14वें वित्त कमीशन की सिफारिशों को लागू किया गया। आयकर को सरल बनाने के लिए कहा और शीघ्र ही सरल रिटर्न फॉर्म जारी हो जाएगा। कृषि ऋण में बढ़ौतरी हुई है लेकिन यह क्षेत्र अभी भी दबाव में है। कृषि क्षेत्र को उदार बनाने की पहल हो रही है। मनरेगा को भी अतिरिक्त धन आबंटित किया गया। कोयला खदान नीलामी, स्पैक्ट्रम नीलामी के सारे विवाद खत्म किए गए। खनिज संसाधनों से भरपूर राज्यों को नीलामी से आने वाले पैसे को राज्यों को ही सौंपा। इंश्योरैंस स्कीम से गरीब आदमी को संकट के समय फायदा होगा, 9 मई से आज तक 7.5 करोड़ लोग इंश्योरैंस स्कीम से जुड़ चुके हैं। देश में 11 प्रतिशत लोग पैंशन लेते हैं, इसे बढ़ाने के लिए अटल पैंशन योजना शुरू की। 

इंकम टैक्स में 2 बार छूट दी, संघीय ढांचे को सरकार ने और मजबूत करने का काम किया है। डायरैक्ट टैक्स में असमानता को खत्म किया। पहली बार टैक्स देने वाले लोगों की सरकार ने मदद की, उनकी टैक्स स्लैब को भी कम किया और उनकी निवेश की क्षमता को बढ़ाया। बैंकों पर दबाव कम हो रहा है, एन.पी.ए. भी 5.64 से घटकर 5.2 प्रतिशत पर आ गया है। सरकार के कामकाज संभालने के बाद मात्र 6 महीने में विनिवेश से 24,277 करोड़ रुपए का राजस्व जुटाया गया, 50,000 करोड़ रुपए से अधिक के विनिवेश पाइपलाइन में हैं। 





Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -