Posted by : achhiduniya 26 May 2015



पिछले कई सालो से यह बात आम हो चुकी है,कि किसी मरीज को वक्त पर सही इलाज ना मिलने के कारण म्रत्यु का ग्रास बनना पड़ा। आपने मुन्ना भाई फिल्म देखी होगी जिसमे हॉस्पिटल मे मरीज के इलाज के पहले रिश्तेदारों को फार्म भरने कि प्रकिया से गुजारा पड़ता है,जिससे मरीज की हालत और भी बत्तर हो जाती है। यह तो एक फिल्म थी। किन्तु हकीकत मे हालत इससे भी बद से बत्तर है,अगर किसी के साथ दुर्घटना हो जाए तो उसे फार्म के साथ पुलिस प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ता है। 
इस कारण लोग सड़क पर किसी भी दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति की मदद के लिए आगे नही आते यह कहकर टाल देते है कि कौन पड़े इनके झंझट मे,जिसके चलते मरीज की हालत खराब होने के कारण म्रत्यु का ग्रास बनना पड़ता है। उसकी मौत का जिम्मेदार कौन.....? क्या....? उस हॉस्पिटल- पुलिस पर मर्डर का केस चलाना चाहिए। बात यही तक रहे तो समाधान किया जा सकता है। लेकिन मरीज को हॉस्पिटल मे भर्ती करने के बाद उसके अंगो कि चोरी होतो उसका जिम्मेदार कौन....? 

उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले पवन कुमार पिछले साल अपनी बेटी के इलाज के लिए एम्स गए थे। उनकी बेटी की “बांयीं” किडनी में कुछ परेशानी थी। एम्स की पिछले साल आठ दिसंबर की पहली जांच रिपोर्ट के अनुसार बच्ची की “दांयीं” किडनी सही हालत में थी। कुमार ने कहा कि मामले को देख रहे बाल रोग विभाग के एक वरिष्ठ सर्जन ने परिवार से कहा कि किडनी निकालनी होगी। डॉक्टर ने 14 मार्च को सर्जरी की जिस दौरान रोगी की एक किडनी निकाल ली गयी। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन बाद बच्ची को काफी दर्द की शिकायत हुई। एक सीटी स्कैन कराया गया और जांच रिपोर्ट में कोई किडनी नहीं दिखाई दी। पिता ने कहा, मैंने तब डॉक्टर से पूछा जिन्होंने मेरे सवाल का सही से जवाब नहीं दिया। मैंने एम्स प्रशासन से बात करने की कोशिश की जिसमें सफलता नहीं मिलने पर हौज खास पुलिस से संपर्क साधा। पिता के अनुसार उनकी बेटी पिछले साल 14 मार्च से डायलिसिस पर है और एम्स में भर्ती है। छह साल की एक बच्ची के पिता ने हौज खास पुलिस से संपर्क कर आरोप लगाया कि एम्स के एक डॉक्टर ने उसकी बेटी की सर्जरी के दौरान दोनों किडनी निकाल ली हैं। 
एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने मामले में जांच के लिए और मुद्दों के स्पष्टीकरण के लिए वरिष्ठ प्रोफेसरों की एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति बनाई, उन्होंने कहा, समिति की बैठक 20 मई को हुई थी और इस हफ्ते फिर से बैठक होगी और फिर एम्स प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। अब आप ही अंदाज लगा सकते है कि किस प्रकार मरीजो कि मजबूरी का गलत फायदा निजी व सरकारी अस्पताल लेते है। 

पैसे के साथ उनके अंगो को भी चालाकी से लूट लिया जाता है। इसलिए सावधानी और सजगता के साथ मरीज का इलाज कराए,अनाड़ी और झोला छाप डॉक्टरों से परहेज करे। एक ही रिपोर्ट को दो-तीन डॉक्टरों कि सलाह के बाद ही किसी नतीजे तक पहुचे। [जनहित मे जानकारी]   

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -