Posted by : achhiduniya 07 May 2015

यह नहीं कहेंगे कि मेरी पत्नी से उनका कोई 

संबंध नहीं.........



राजनीती मे लोग कितना गिर सकते है यह वाकया हाल मे कुछ वक्त से सुर्ख़ियो मे है। आम आदमी के हक और अधिकार का हितैषी बताने वाली आप पार्टी जो पिछले कई महीनो से किसी न किसी मुद्दे के कारण अपने आप के जिंदा होने का एहसास दिलाती है,शायद इसे भी राखी सावंत जैसी मीडिया मे छाए रहने की आदत बन गई है। मुख्य मंत्री केजरीवाल के उट-पटांग ब्यान कभी मीडिया को सुपारी लेने और बिकाऊ कहने वाले आज अपनी ही पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओ के कारण मुसीबत मे पड़ते है। अपने भाषण मे पांच साल के अंदर 40-50 प्रतिशत भी कार्य किए जाए तो बड़ी उपलब्धी होगी जनता से कहकर अपने किए वादो से मुकरते नजर आते है। 



वही आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने पार्टी का विश्वास तोड़ते हुए अमेठी के चुनाव प्रचार मे सहायक महिला कार्यकर्ता के घर को उजड़ने से भी नही बचा पा रहे है।महिला का आरोप है कि कुमार विश्वास की पत्नी उसके खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है कि उन्होंने वहां पर विश्वास के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में देखा था। इस विवाद के सामने आने पर उसके पति ने उसको घर से निकाल दिया है। मगर कुमार विश्वास इस मामले में सफाई देने से बच रहे हैं। 


अवैध संबंध के शक में घर से निकाली गई पार्टी की महिला कार्यकर्ता के पति ने कहा है कि उसे अपनी पत्नी पर बिल्कुल शक नहीं है। दिल्ली महिला आयोग के दफ्तर पहुंचे महिला कार्यकर्ता के पति ने कहा कि वह जिस समाज में रहता है, उस समाज के लोगों व उसके घर वालों को उसकी पत्नी पर शक है। इसलिए जब तक कुमार विश्वास सार्वजनिक रूप से यह नहीं कहेंगे कि मेरी पत्नी से उनका कोई संबंध नहीं है, मैं अपनी पत्नी को स्वीकार नहीं करूंगा। उसने ने कहा कि आखिर कुमार विश्वास इस बात को सार्वजनिक रूप से क्यों नहीं मान रहे हैं कि मेरी पत्नी से उनका कोई संबंध नहीं है।

दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन बरखा सिंह ने कहा कि कुमार विश्वास के चक्कर में एक युवती का परिवार लगभग टूटने के कगार पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि उसके पति ने महिला आयोग में आने से मना कर दिया था। जिस पर पुलिस की मदद लेनी पड़ी। उन्होंने कहा कि उसे समाज में रहना है। हम लोग उसकी काउंसिलिंग कर रहे हैं, ताकि वह इन हालातों से लड़ सके। 

बरखा ने कहा कि वह युवती को न्याय दिलाकर रहेंगी। वह कुमार विश्वास को नहीं छोड़ेंगी। उनकी वजह से एक परिवार टूटने की कगार पर है। कुमार विश्वास को अपना पक्ष रखने के लिए समय दिया गया था। दूसरी ओर, कुमार विश्वास अमेरिका के लिए रवाना हो गए। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -