- Back to Home »
- Politics »
- पीएम ने विदेश यात्राओं के दौरान सकारात्मक प्रभाव छोड़ा.......थरूर..
Posted by : achhiduniya
19 July 2015
यूपीए सरकार में विदेश राज्य मंत्री रहे कांग्रेसी नेता शशि थरूर
ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की। इससे पहले भी थरूर मोदी की सराहना के लिए
पार्टी की नाराजगी झेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार द्वारा बनाई गई
विदेश नीति में मोदी ने कोई बदलाव नहीं किया है।
थरूर ने मोदी की विशेष उपलब्धि के
रूप में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उदाहरण दिया। शशि थरुर सी राजा मोहन की पुस्तक 'मोदीज वर्ल्ड, एक्पेंडिंग इंडियाज स्फेयर ऑफ
इंफ्लूएंस' के विमोचन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा
कि मोदी ने कुछ अहम कूटनीतिक मुद्दों पर बीजेपी से अलग रुख भी अपनाया है। उन्होंने
कुछ ऐसा किया है जिसके लिए मैं भारत की पिछली सरकारों की आलोचना करता रहा हूं। हमने
अपनी सॉफ्ट पॉवर को यूं ही ले लिया था और उसका लाभ नहीं उठाया था।

