- Back to Home »
- Crime / Sex »
- यदि आपका बच्चा करता है इसका उपयोग तो.......?
Posted by : achhiduniya
20 July 2015
आजकल स्कूल और कॉलेज गोइंग सभी स्टूडेंट्स के हाथों में एंड्रॉयड मोबाइल है। यदि आपके बच्चे ने मोबाइल में पासवर्डसेट कर के रखा है तो यह फोनबुक, फैमिली के पर्सनल फोटो एल्बम और फैमिली वीडियो को प्रोटेक्ट करने के लिए भी हो सकता है, लेकिन उसके मोबाइल में सेक्स वीडियोज हों यह भी एक कारण हो सकता है।
आपके 15 साल के बच्चे के पास एंड्रायड मोबाइल है और मोबाइल चलाने की उसकी स्मार्टनेस पर आप प्राउड फील कर रहे हैं तो इसके साथ ही थोडा चौकन्ना भी हो जाए। क्या.......?कभी आपने यह देखा है कि उसके मोबाइल में क्या...? है। कहीं आपका टीन एजर लाडला पोर्नोग्राफी के जाल में तो नहीं फंसा है। दरअसल इंटरनेट और व्हॉट्सएप्प के चलते पोर्नोग्राफी की पहुंच अब टीनएर्जसकी पॉकेट तक बहुत आसान हो गई है।
टीनएर्जस को सबसे ज्यादा व्हाट्सएप्प ने अपने जाल में जकड. रखा है। व्हाट्सएप्प पर बने पर्सनल ग्रुप की हेल्प से एक वीडियो क्लिप तेजी से दूसरे ग्रुप में वायरल हो जाता है और इस तरह वह बिल्कुल आसानी से टीनएर्जस बच्चों के हाथ लग जाता है। एडिक्ट न हो जाएं बच्चे सेक्स नेचुरल क्यूरियोसिटी है। उम्र बढने पर यह बढती है, हालांकि बच्चे नहीं बदले हैं, लेकिन टेक्नोलॉजी ने बच्चों का चेहरा बदल दिया है।
इससे सेक्स एजुकेशन मिलता है, लेकिन उन्हें कॉम्पलेक्स भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है बच्चों में इसकी लत न लगे।
ऐसे में पेरेन्ट्स की रिस्पॉन्सिबिलिटी बनती है कि उसे सही उम्र से पहले पोर्नोग्राफी देखने के नुकसान के बारे में समझाकर इस जाल से बचाएं।





