- Back to Home »
- Property / Investment »
- देश में इस समय चल रहे करीब 400 करोड रुपये के नकली नोट… असली नोटो को कैसे पहचाने .......?
Posted by : achhiduniya
06 August 2015
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा कराई गई एक स्टडी के बाद यह आंकडा सामने आया है। इसके बाद से ही आर्थिक सुरक्षा को होने वाले खतरे को देखते हुए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसिया चौकन्नी हो गई है। देश में इस समय करीब 400 करोड. रुपये के नकली नोट चल रहे हैं। आप जब अपना इलेक्ट्रिक बिल अदा करते है, या बैंक में रकम जमा कराते है तो वहां पर भी आपको 500,1000 के नोटों के नंबर, अपना मोबाइल नंबर लिखना पडता है।
पेट्रोल पंप से लेकर विभिन्न स्टोर्स में आप यदि 500 और 1000 रुपयों की नोट देते है तो उसे बडी गौर से देखा जाता है। यह सारी कवायद सिर्फ इसलिए की जा रही है क्योंकि बडे पैमाने पर नकली नोटों का चलन बढ गया है। असली नोटो को कैसे पहचाने .......? @ बैंक के नोट की लागत दो जगहों पर छिपी हुई होती है। 500 और 1000 रूपए के नोटों के बाईं तरफ, आपको एक फूल की आउटलाइन देखने को मिलेगी जब आप नोट को एक किनारे की तरफ झुकाएंगे, यह फूल आपको नोट का मूल्य दिखाएगा ।
बाईं तरफ जहां ये मूल्य लंबवत लिखा हुआ होता है, वहां आपको ज्यादा रिक्त स्थान दिखाई देगा । इसे देखने के लिए, आपको इसे लाइट में देखना होगा।@ जिन नोटों के आगे वाले हिस्से में महात्मा गांधी की फोटो होती है, उनकी बाईं तरफ भी व्हाइट जगह पर महात्मा गांधी का वॉटरमार्क होता है। @ महात्मा गांधी की तस्वीर की बाईं तरफ नोट पर ग्रीन लाइन को देखिए। यह लाइन सेक्युरिटी थ्रेड कहलाती है और जब आप उसे लाइट में देखेगें इसमें आपको हिंदी में आरबीआई, भारत और 1000 या 500 पढने को मिलेगा।
@ इंडीयन करंसी मुद्रा में हर नोट के पीछे, बाईं तरफ 15 अलग-अलग भाषाओं में मुद्रा का मूल्य लिखा होता है, जिसमें उडिया, उर्दू, नेपाली और संस्कृत भाषा भी शामिल होती है। पुलिस का क्राइम ब्रांच अब भी इन गिरोह पर पुरी तरह रोक नहीं लगा पाया है।
नकली नोटों के चलन का पुराना इतिहास रहा है इसीलिए सतर्कता बेहद जरूरी हो जाती है।






