- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- असल ज़िंदगी की गजनी.........
Posted by : achhiduniya
09 August 2015
कई बार कुदरत के करिश्मो से आदमी को हैरानी के साथ
बड़ी ही रोचक बाते सुन कर आश्चर्य भी होता है। जिंदगी में भी एक महिला ऐसी हैं जो
गजनी जैसी भूलने की बीमारी से पीडि़त है। आमिर खान की चर्चित फिल्म गजनी तो आपने
देखी ही होगी। इस फिल्म में गजनी नामक युवक महज 5 मिनट पहले हुई बातें भी भूल जाता है। क्रिस्टीन कोर्प नाम की यह महिला कि
असल जिंदगी ऐसी ही है। दरअसल, 17 साल की उम्र में एक हादसे
में क्रिस्टीना के दिमाग का एक हिस्सा इस कदर डेमेज हो गया है कि वो रोज सुबह उठने
पर पिछले दिन की सभी बातों को भूल जाती है।
एक कार एक्सीडेंट में वो बच तो गई पर 13
हफ्तों तक कोमा में रही, जिसके बाद से उसके
साथ ऐसा हो रहा है। अब वह 28 वर्ष की हो चुकी है और उसके
माता-पिता उसकी शादी को लेकर परेशान थे क्योंकि शायद इस बीमारी के चलते उससे कोई
शादी नहीं करेगा। पर तभी क्रिस्टीना की मुलाकात 28 साल के जो
स्वीनी से हुई। जो के आने के बाद भले ही क्रिस्टीना को कुछ याद ना रहता हो पर वो
उसके साथ को कभी नहीं भूलती। अब क्रिस्टीना हर रोज शाम को एक नोट लिखती है ताकि
उसे याद रहे कि पिछले दिन क्या हुआ था।
क्रिस्टीना ने अपनी शादी की तैयारियों के
चलते अपनी शादी की हर छोटी बडी चीज का वीडियो बनाने का फैसला किया है। इससे वो
शादी की हर बात को हमेशा के लिए याद कर सकेगी। इसके अलावा जो और क्रिस्टीना साथ
बिताए हर एक पल की तस्वीर खींच लेते हैं ताकिउन यादों को हमेशा के लिए संजों के रख
सकें।[साभार]


