- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- 1लीटर पानी से 500 किमी........ चलती है बाइक
Posted by : achhiduniya
09 August 2015
कुछ ऐसा हो कि पानी से ही सब
वाहन चलने लगे क्योकि पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों से हर व्यक्ति परेशान
है। खुश हो जाइये क्योंकि ऐसा हो चुका है, ब्राजील के साओ
पोलो में रहने वाले एक व्यक्ति ने यह कारनामा कर दिखाया है।
साओ पोलो में रहने
वाले रिकार्डो एजवेडोइस नाम के व्यक्ति ने एक ऐसी बाइक का निर्माण किया है जो एक
लीटर पानी में 500 किमी. तक की दूरी तय कर सकती है। इसका एक
वीडियो भी यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। रिकार्डो ने अपनी इस बाइक का नाम टी पॉवर
एच2ओ रखा है। इस बाइक में एक बैटरी लगी है।
पानी डालने पर इस
बैटरी के जरिए हाइड्रोजन बनती है। इसी हाइड्रोजन से बाइक चलती है। बाइक के इंजन
में इस हाइड्रोजन को ईधन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। रिकार्डो अपनी बाइक की
टेस्टिंग के लिए तैयार हैं।


