- Back to Home »
- International News »
- बकरी ईद पर हादसा या इंतजामात की कमी.......
Posted by : achhiduniya
24 September 2015
ईद पर हर साल लाखों लोग हजयात्रा के लिए मक्का जाते हैं। इस बार हज यात्रियो की संख्या मे पहले से ज्यादा होने का अनुमान
था। सऊदी अरब में आज बकरी ईद मनाई जा रही है। मक्का में हज के दिन अत्यधिक भीड़ के कारण समय-समय पर हादसे होते रहे हैं। हज में सबसे खतरनाक सेरेमनी शैतान को पत्थर मारने की एक धार्मिक प्रक्रिया के दौरान हाजियों के बीच अचानक भगदड़ मच गई।जिसमे 200 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 400 लोग घायल हुए हैं।23 मई
1994 में
हादसे
में 270 लोगों
को जान
गंवानी
पड़ी थी।
1998 में
118 मौतें, 2001 में
35 मौतें, 2004 में
251 मौतें
दर्ज की
गईं।
2006 में
इसी तरह
शैतान
को पत्थर
मारने
की रस्म
के दौरान
ही भगदड़
मच गई
थी और
करीब 346 लोगों
मारे गए।
समाचार एजेंसी रायटर्स ने इस खबर की पुष्टि की है। हादसा शैतान को कंकड़ मारने के दौरान हुआ है। इससे पहले भी सऊदी अरब के मक्का शहर में क्रेन गिरने से 111 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें दो भारतीय भी शामिल थे।इन घटनाओ से यह सवाल उठना लाज़मी है की इसे हादसा कहा जाए या बद इंतजामी का नाम दिया जाए। [साभार]