- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- क्रिकेटर भज्जी खेलेंगे विवाह की पारी.....दिया प्रधानमंत्री को निमंत्रण
Posted by : achhiduniya
10 October 2015
29 अक्टूबर को क्रिकेटर स्पिनर हरभजन सिंह विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हरभजन और गीता बसरा पंजाबी रस्मों रिवाज से ही शादी करेंगे।इस शादी के समारोह मे शामिल होने के लिए हरभजन सिंह ने खास तौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण दिया है।
जिसके लिए हरभजन सिंह ने अपने होम टाउन जालंधर में एक फाइव स्टार रिजोर्ट के 200 कमरे बुक करा लिए हैं। इस शादी में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह धूम मचाते नज़र आएंगे। शादी के लिए दुल्हन गीता बसरा की ड्रेस, डिजाइनर अर्चना कोचर डिजाइन कर रहीं हैं और भज्जी के लिए डिजाइनर राघवेंद्र राठौर उनके ड्रेस डिजाइन करेंगे।
शादी के लिए ताज पैलेस और आईटीसी को बुक किया गया
है।


