- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- 26 लोगों के दोनों हाथों और पैरों में छह-छह अंगुलियां..........
Posted by : achhiduniya
10 October 2015
दुनिया मे अनेकों ऐसी मिसाले और अजूबे है जिसे सुनकर-देखकर आश्चर्य चकित होना स्वाभाविक हो जाता है आज ऐसे ही एक परिवार के बारे मे जानकारी सांझा करेंगे। ब्राजील में एक परिवार के 14 सदस्यो के हाथों-पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। इस अभिशाप को परिवार के सदस्यो ने वरदान में बदल लिया है। फुटबॉल और संगीत के प्रेमी इस परिवार के सदस्य अपनी इस विलक्षण खासियत के चलते अपने शौक को नए आयाम पर ले जा रहे हैं। जेनेटिक गड़बड़ी के चलते 26 लोगों के इस डिसिल्वा परिवार के 14 सदस्यो के दोनों हाथों और पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। परिवार के सदस्य इसका फायदा उठा रहे हैं।
गिटार और प्यानो बजाने से लेकर गोलकीपिंग तक के काम में उनकी यह खासियत काफी अहम साबित हो रही है। 15 वर्षीय जोआओ डी एसिस डी सिल्वा की पसंदीदा पोजीशन गोलकीपर की है। वह बताते हैं कि यह मेरे लिए दूसरे लोगों की तुलना में मेरा हाथ बड़ा है और उनकी तुलना में मैं फुटबॉल को ज्यादा अच्छी तरह से पकड़ सकता हूं। हालांकि,
वह बताते हैं कि मुझे दस्ताने खरीदने में काफी परेशानी होती है। इसलिए मुझे दो जोड़ी दस्ताने खरीदने पड़ते हैं और फिर एक दस्ताने से एक अंगुली काटकर दूसरे दस्ताने में सिलवाना पड़ता है।
परिवार की एक महिला कहती हैं कि हमें इस बात की कोई परवाह नहीं होती है कि हमारे घर पैदा होने वाला बच्चा लड़का है या लड़की। हमें तो इसी बात से खुशी मिलती है कि उसे छह अंगुलियां हैं। वह मजाक में कहती हैं कि छह अंगुलियों के होने से हमें एक ही नुकसान है कि एक अतिरिक्त अंगुली होने से ज्वैलरी खरीदने के लिए ज्यादा पैसा खर्च करने पड़ते
है।[साभार]


