- Back to Home »
- Politics »
- शुरू हुआ चुनावी दंगल.......किसका होगा मंगल किसका अमंगल.......
Posted by : achhiduniya
12 October 2015
इस बार के बिहार चुनाव हर पार्टी के लिए करो या मरो की स्थति से कम नही एक तरफ महा गठबंधन तो दूसरी तरफ लोक लुभावने वादो के साथ जनता के लिए उपहारो की सौगात लिए हर पार्टी मतदाता को लुभाने मे लगी रही। एक दूसरे पर छीका-टिप्पणी करने से भी बाज नही आ रहे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला और उन्हें झूठा और धोखेबाज करार दिया। मुलायम ने कहा कि जब वो जनता परिवार को एकजुट कर रहे थे तब नीतीश दिल्ली में सोनिया और राहुल गांधी के साथ बैठक कर रहे थे।
मुलायम ने पूछा कि पता नहीं ऐसी क्या मजबूरी थी कि लालू महागठबंधन के साथ हो गए। वही एक स्टिंग ऑपरेशन में पैसा लेते कैद हुए बिहार के निबंधन और उत्पाद मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा पर देर रात आखिरकार गाज गिर गई। कुशवाहा को एक स्टिंग ऑपरेशन में मुंबई के एक कथित व्यवसायी से चार लाख रूपये लेते दिखाया गया था।
स्टिंग में इस बात का जिक्र है कि यह पैसा सरकार बनने पर कथित व्यवसायी को बिहार में करोबार करने में मदद पहुंचाने के लिए लिया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुशवाहा से मंत्री पद से इस्तीफा मांग लिया। यह स्टिंग यू-ट्यूब और सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।अब जनता को ही फैसला करना है,किसका होगा मंगल किसका अमंगल.........


