- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- मेहंदी तेरे हांथो की.......
Posted by : achhiduniya
30 October 2015
मेहंदी
सौभाग्य की निशानी मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि जिस लडकी के हाथों की मेहंदी
ज्यादा गहरी रचती है, उसे अपने पति तथा ससुराल
से अधिक प्रेम मिलता है। लोग ऐसा भी मानते हैं कि गहरी रची मेहंदी पति की लंबी
उम्र तथा अच्छे स्वास्थ्य भी दर्शाती है। मेहंदी तो वैसे त्योहारों के मौसम में
ज्यादा लगाई जाती है, लेकिन खासतौर पर करवा
चौथ के दौरान इसकी ज्यादा डिमांड होती है। समय के साथसाथ मेहंदी की डिजाइन्स में
भी चेंजेस आते रहते है।
इस समय लगभग सभी बाजारों में मेहंदी आर्टिस्ट महिलाओं के
हाथ-पांव पर तरह-तरह के डिजाइन बनाते मिल जाएंगे। इस दौरान तमाम ब्यूटी पार्लर भी
मेहंदी तथा मेकअप पर विभिन्न ऑफर निकालते हैं। इस खास मौके महिलाएं अपने हाथ-पैरों
पर मेहंदी लगा रही है। मेहंदी में वैसे तो फ्लावर पैटर्न, ट्रेपेस्टी
पैटर्न, अरेबिक पैटर्न, बैंगल
पैटर्न से लेकर कई ज्योमेट्रिकल डिजाइन बनाए जाते हैलेकिन अब मेंहदी में पौराणिक
कहानियां भी बयां की जा रही हैं। फूल, जाली के डिजाइन, बेल, पत्तियों
की चेन जैसे डिजाइन काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।
ज्यादातर महिलाएं अरेबिक डिजाइन, गोलाकार
या तिकोने डिजाइंस भी पसंद करती है। मेहंदी लगाना
ज्यादातर गर्ल्स को पसंद होता है। सिर्फ मैरिड वूमन ही नहीं बल्कि अनमैरिड गर्ल्स
भी सावन, तीज और करवा चौथ जैसे
त्योहारों पर बडी तादाद में मेहंदी लगाती हैं। यह एक परम्परा है और खासकर मैरिड
वूमन की लाइफ में इसका विशेष महत्व है।