- Back to Home »
- Job / Education »
- क्यो....?किया छात्र ने स्मृति ईरानी के हाथों डिग्री लेने से इंकार
Posted by : achhiduniya
18 October 2015
समीर गोजवारी ने देश में खत्म होती जा रही आजादी का विरोध करने के लिए फैसला किया है। कश्मीर स्थित इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईयूएसटी) छात्र समीर ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, यूं तो किसी छात्र के लिए मास्टर्स डिग्री प्राप्त करना किसी प्रतिष्ठित अवॉर्ड से कम नहीं है,उसने ऐसे समय में यह बात फेसबुक पर लिखी जब ऐसी अपुष्ट खबरें आईं कि ईरानी सोमवार को आईयूएसटी के पहले दीक्षांत समारोह में छात्रों को डिग्रियां देंगी।
जब खत्म होती आजादी के विरोध में भारत के लेखक साहित्यिक अवॉर्ड लौटा रहे हैं और देश भर के 41 लेखक सर्वप्रतिष्ठित पुरस्कार लौटा चुके हैं। यूं तो किसी छात्र के लिए मास्टर्स डिग्री प्राप्त करना किसी प्रतिष्ठित अवॉर्ड से कम नहीं है,लेकिन19 अक्तूबर (दीक्षांत समारोह की तारीख) को मैं समीर गोजवारी इसे स्वीकार नहीं करूंगा। इस नौजवान ने 2008 में आईयूएसटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी की थी।

