- Back to Home »
- State News »
- अच्छे दिनों का सपना टूट गया....... शर्मीला ठाकरे
Posted by : achhiduniya
18 October 2015
शर्मीला ठाकरे ने आरोप लगाया है कि जमाखोरों के चलते सब महंगा हुआ है। दो माह पहले प्याज और अब दाल महंगी हो गई है। मोदी ने कहा था न खाऊंगा और न खाने दूंगा तो आज लोगों को खाना नहीं मिल रहा है। गरीबों के खाने की दाल और प्याज दोनों चीजें महंगी हो गई है। शर्मिला ठाकरे ने कहा कि अच्छे दिनों का सपना टूट गया है और अब लोगों की नींद खुली है।
अब जब व्यापारियों का पेट भर गया है तब सरकार इम्पोर्ट कर रही है। सरकार का कर्तव्य है कि भ्रष्टाचार खत्म करे लेकिन कुछ नहीं हो रहा है।शर्मिला ठाकरे ने चेतावनी दी है कि अगर जमाखोरों ने दो दिन में दाल को बाहर नहीं निकाला तो मनसे वह काम करेगी।

