- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजे गए......“बाजीगर किंग खान”
Posted by : achhiduniya
17 October 2015
भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में सौर उर्जा उपलब्ध करवाना, मुंबई अस्पतालों में बच्चों के लिए वार्ड बनवाना और सुनामी में तबाह हुए क्षेत्रों की सहायता के लिए राहत राशि इकट्ठा करना शाहरूख द्वारा किए गए परोपकारी कामों के अहम
योगदान के लिए बाजीगर अभिनेता शाहरूख खान को स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया। शाहरूख को यह सम्मान परोपकार, परहितवाद और मानवतावाद के क्षेत्र में दिए गए उनके योगदान और अभिनेता के रूप में उनकी वैश्विक पहुंच को देखते हुए दिया गया।

