- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- अगर नेल्स मे हो फंगल इंफेक्शन तो.............?
Posted by : achhiduniya
16 October 2015
आपने अभी तक
फंगल के
बारे सुना
होगा लेकिन
नेल्स
मे फंगल इंफेक्शन के
बारे सुन
कर आश्चर्य
लगता होगा,फंगल
इन्फेक्शन
वाले नेल्स देखने में बडे ही भद्दे लगते हैं, इसलिए जितना जल्दी हो सके इनसे छुटकारा पा लेना चाहिए।
नेल्स पर जमें फंगल इंफेक्शन को खत्म करने के लिए रोजाना इंफेक्टेड जगह पर कोकोनट ऑइल से मसाज करने से लाभ मिलता है।
इससे फटी हुई एडियां, रूखी त्वचा तथा फोडे फुंसी भी ठीक हो जाएंगे।
टी ट्री ऑइल यह एंटीफंगल नेचर केयर
है। एक स्पून टी ट्री ऑइल को हाफ स्पून ऑलिव ऑइल के साथ मिक्स कर के इंफेक्टेड एरिया पर लगाएं इसके अलावा चाहें तो एक हल्के गरम पानी से भरे टब में 4-5 बूंदे टी ट्री ऑइल की डाल कर उसमें अपने पैरों को 20 मिनट तक डुबोएं। इसके अलावा एक टब में गरम पानी भर लें,उसमें एक कप वाइट वेनिगर और 1 स्पून बेकिंग सोडा घोलें और फिर अपने पैरों को 15 मिनट तक उसमें डुबा कर रखें।
फिर पैरों को तौलिये से पोछ लें.इससे किसी भी प्रकार का फंगल इंफेक्शन दूर हो जाएगा।

