- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- साहूकारी कर्ज से 529 किसानों को मुक्ती ......अब तक कुल 1675 किसानों के 2.77 करोड के ऋण माफ...
Posted by : achhiduniya
15 October 2015
महाराष्ट्र में किसानो के बेमौसम बरसात से फसल नुकसान के चलते कर्ज मुक्ति के लिए कलेक्टर सचिन कुर्वे की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय स्थित छत्रपति शिवाजी सभागृह में उमरेड तहसील के 267 किसानों के 45 लाख 34 हजार 797 रुपए, काटोल- 214 किसानों के 23 लाख 24 हजार 883 रुपए, रामटेक के 23 किसानों के चार लाख 19 हजार 907 रुपए, हिंगणा के 4 किसानों के 29,532 रुपए, कलमेश्वर तहसील 21 किसानों के दो लाख 69 हजार 355 रुपए कुल मिलाकर 529 किसानों के 75 लाख 78 हजार 474 रुपए के ऋण माफ कर दिए गए हैं।
उमरेड, काटोल, रामटेक, हिंगणा और कलमेश्वर तहसील के किसान और उनके परिजनों को परवानाधारक साहूकारी कर्ज से 529 किसानों को मुक्त कर दिया गया है। उन पर 75 लाख 78 हजार 474 रुपए का कर्ज था। गुरुवार को हुई बैठक में इसका फैसला किया गया। इससे अब तक नागपुर जिले में साहूकारी कर्ज से मुक्त हुए किसान और उनके परिजनों की संख्या 1675 हो गई है। इसमें कुल 175 साहूकारों से लिया गया 2 करोड 77 लाख 25 हजार 592 रुपए का कर्ज माफ कर दिया गया है।
परवानाधारक साहूकारों से अपने स्तर पर पात्र कर्जदार किसानों के ऋण मंजूरी के प्रस्ताव तहसील सहायक निबंधक के पास पेश करने की अपील कलेक्टर सचिन कुर्वे ने की है। इस बैठक में जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि रतनसिंह यादव, उपनिबंधक सतीश भोसले, जिला विशेष लेखापरीक्षक प्रतिनिधि डी एस पारसे, सहायक निबंधक टी एन चव्हाण, अशोक गिरी, सुखदेव कोल्हे, प्रकाश भजनी और अंजुषा गराटे उपस्थित थे।


