- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- दिल्ली में सवाल और जवाब सत्र का आयोजन करेंगे....... फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग
Posted by : achhiduniya
16 October 2015
जुकरबर्ग ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है। भारत में 13 करोड़ से ज्यादा लोग फेसबुक इस्तेमाल करते हैं। हमारे सबसे सक्रिय और जुड़ाव वाले समुदायों में से एक को सीधे सुनने की उम्मीद कर रहा हूं।पोस्ट में उन्होंने कहा है कि 28 अक्तूबर को दिल्ली में अपने अगले टाउनहॉल सवाल और जवाब सत्र का आयोजन करेंगे। जुकरबर्ग ने कहा,अगर आपके पास कोई सवाल है तो कृपया कमेंट में नीचे पूछिये।
एक सवाल के लिए वोट करिए मैं फेसबुक के सवालों के साथ ही भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में लाइव ऑडियंस के सवालों का जवाब दूंगा।पिछले महीने पालो अल्टो में जुकरबर्ग ने टाउनहॉल प्रश्नोत्तर सत्र के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी की थी। उन्होंने भारतीयों को सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय और जुड़ाव वाला समुदाय बताया है।

