- Back to Home »
- Judiciaries »
- नकाब से मिलेगी निजात.........
Posted by : achhiduniya
23 October 2015
काउंसिल ऑफ इस्लामिक आइडियोलॉजी (सीआईआई) ने मौलाना मोहम्मद खान शेरानी की अध्यक्षता के एक बैठक मे मौलाना जमायत-उलेमा-ए-इस्लाम फज्ल (जेयूआईएफ) से ताल्लुक रखते हैं। पाकिस्तान की एक संवैधानिक इस्लामिक संस्था ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि इस्लामी कानून के मुताबिक पूरे हिजाब को पहनने का मुद्दा कट्टरवादी परिवारों के लिए कम्प्यूटराइज्ड राष्ट्रीय पहचान प्रमाण पत्र (सीएनआईसी) पाने के लिए एक अड़चन पैदा करता रहा है।
सीआईआई अध्यक्ष ने कहा,
मुस्लिम महिलाओं के लिए चेहरे, कलाई तक हाथों और पैरों को ढकना अनिवार्य नहीं है। सीआईआई 1973
के संविधान के तहत गठित किया गया। जिससे कानून का इस्लामीकरण करने में मदद ली जा सके। इसके फैसलों को मानना सरकार के लिए अनिवार्य नहीं है। सीआईआई चीफ शेरानी अभी भी महिलाओं के पूरे हिजाब पहनने के ही समर्थक हैं। लेकिन वह इस बात को मानने के लिए तैयार हो गए कि इस्लाम के तहत यह अनिवार्य नहीं है।

