- Back to Home »
- Politics »
- पार्टीयां भ्रष्टाचार में महारथ हासिल कर चुकी हैं……अन्ना हज़ारे
Posted by : achhiduniya
14 October 2015
हमेशा की तरह अन्ना ने भ्रष्टाचार पर बोलते हुए बीजेपी और कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि ये राजनीतिक पार्टीयां भ्रष्टाचार में महारथ हासिल कर चुकी हैं। अन्ना हजारे ने देश में हो रही राजनीति को आड़े हाथ लेते हुए आरक्षण पर निशाना साधा है। देश में आरक्षण की जरुरत आजादी के समय थी और आज आरक्षण पर पार्टीयां राजनीति करती हैं।
यह देश के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि देश को संविधान के आधार पर चलाना है और संविधान में चिन्ह पर चुनाव करवाने की व्यवस्था नहीं है, फिर क्यों चिन्ह आधारित चुनाव करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में केवल उम्मीदवार का नाम और उसकी फोटो होनी चाहिए।

