- Back to Home »
- International News »
- चाय की चर्चा की तर्ज पर बस मे चर्चा........
Posted by : achhiduniya
13 October 2015
अमेरिका,चीन मे भारत देश का डंका बनाने के बाद अब प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी 12 नवंबर को ब्रिटेन के दौरे पर जाएंगे। जिसके चलते 'चाय पे चर्चा' की तरह ब्रिटेन में लोग 'बस पे चर्चा' का आयोजन करेंगे। ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के लोगों ने मोदी के पहले दौरे के मौके पर ब्रिटेन की चर्चित जगहों पर एक महीने के लिए 'मोदी एक्सप्रेस' बस की शुरूआत की है। 13 नवंबर को वेंबली स्टेडियम में मोदी के भव्य स्वागत के लिए वेलकम पार्टनर्स के तौर पर समुदाय के 400 से ज्यादा संगठनों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
