- Back to Home »
- Politics »
- कपड़े उतारो,शारीरिक संबंध बनानों कांग्रेस में मिलेगा टिकट..... चेरियन फिलिप
Posted by : achhiduniya
19 October 2015
कांग्रेस के पूर्व नेता चेरियन फिलिप ने अपनी ही पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं को टिकट लेने के लिए शारीरिक संबंध बनाने पड़ते हैं। कभी पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी और सीएम ओमान चांडी के करीबी रहे फिलिप ने यह बयान अपने फेसबुक पोस्ट में दिया है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्स्प्रेस
में प्रकाशित एक खबर की मानें तो कुछ दिनों पहले केरल के त्रिस्सूर
में निकाय चुनावों में टिकट न दिए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन का जिक्र करते हुए फिलिप ने कहा- इस विरोध प्रदर्शन के मंच के पीछे से समर्थन देने वाली महिलाओं को चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने टिकट दे दिया। चेरियन फिलिफ ने फेसबुक पर लिखा कि यूथ कांग्रेस का शर्ट उतारकर प्रदर्शन करना मॉडल प्रदर्शन था। अतीत में जिन महिलाओं ने इस तरह का प्रदर्शन गुपचुप तरीके से किया, उन्हें कांग्रेस का टिकट मिल गया। केरल महिला कांग्रेस की प्रेसिडेंट बिंदु कृष्णा ने कहा कि फिलिप ने पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। मैं उनके खिलाफ कोर्ट केस करूंगी।इसके साथ ही कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख वी.एम.सुधीरन ने फिलिप से बयान वापस लेने की मांग की।उन्होंने कहा कि फिलिप को माफी मांगनी चाहिए।आपको बताते चलें कि 2001 में विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट न दिए जाने पर उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी।
