- Back to Home »
- Discussion »
- कानून व्यवस्था में कमियों का फायदा उठाते.....सरोगेसी क्लीनिक..
Posted by : achhiduniya
19 October 2015
आज की दौड़-भाग भरी जीवन शैली के चलते जहा लोगो के शादी मे हो रही देरी और उसके चलते संतान उत्पत्ती मे होने वाली नपुसंकता के चलते विवाहित दंपत्ति जहा एक ओर संतान सुख पाना चाहते है, वही डाक्टर्स इनका नाजायस फाइदा भी उठाने से नही चूकते। सरोगेसी का काम अधिकतर महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में चल रहा है।
इस समय देश में 3000 से अधिक क्लीनिक चल रहे हैं,जहां खुले रूप में यह कारोबार चल रहा है। ऐसे क्लीनिकों की संख्या भी कम नहीं है, जहां यह काम चोरी छिपे किया जा रहा है। किराए पर कोख देने वाली महिलाओं को शोषण से बचाने तथा सरोगेसी उपलब्ध कराने वाले सैकडों क्लीनिकों के कामकाज को नियमित करने के लिए कडे कानून की मांग जोर पकडती जा रही है। इनमें तकरीबन 40 करोड रुपए से अधिक का कारोबार होता है, लेकिन नियमन के लिए केंद्र या राज्य स्तर पर ठोस कानून नहीं है।
सख्त कानून के अभाव में विदेशियों के लिए भारत इस संदर्भ में आकर्षक का केंद्र बन रहा है। विदेशी लोग मेडिकल पर्यटन के नाम पर भारत आते हैं और व्यवस्था में कमियों का फायदा उठाते हैं।



