- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- पक्षियो-परिंदो की रोचक जानकारी.......
Posted by : achhiduniya
17 October 2015
क्या आप जानते हैं कि कौन से कीट के पंख सबसे अधिक फड़फड़ाते हैं और किसके सबसे कम? कीटों में फंस्रि-पोमइया वंश का बौना मिस अपने पंख को एक मिनट में 62,760 बार फड़फड़ा लेता है। अगर उसके पंखों को छांट दिया जाए और तापमान 37 डिग्री सेल्सियस कर दिया जाए,तो इनके पंखों की फड़कन बढकर 1,33,080 बार प्रति मिनट हो जाएगी। जहां तक पंखों की सबसे धीमी फड़कन का प्रश्न है, वह अबाबिल की पूंछ वाली तितली के पंखों की है। उसके पंख एक मिनट में 300 बार फड़फड़ाते हैं।परिंदों के हवा में पंख फड़फड़ा ने की प्रवृत्ति जन्मजात होती है।
यही वह गुण है,जिसकी बदौलत उनके पूर्वजों ने घोंसलों से गिरने के बजाय उडना सीखा है।निष्कर्ष में सामने आया कि एक दिन की चिड़िया भी घोंसले से गिरने के बाद अपने पंखों की सहायता से खुद को संतुलित कर सकती है। यह गुण समय के साथ विकसित होता है और अंतत: वह उड़ना सीख जाता है। अमेरिका में बर्कले स्थित कैलिफोर्निया विश्विद्यालय में इंटिग्रेटिव बायोलॉजी के प्रोफेसर रॉबर्ट डूडले के अनुसार अंडे से निकलने के पहले दिन से ही चिड़िया अपने पंख हवा में फड़फड़ाना शुरू कर देती है। प्रकृति ने जिन पक्षियों और कीट-पतंगों को उड़ने की क्षमता प्रदान की है, उन्हें उड़ते समय अपने पंख फड़काने होते हैं।
पंखों की फड़कन के सहारे ही वे आकाश में दूरी तय करते हैं। कीट पतंगे भी उड़ते समय अपने पंख फड़फड़ाते हैं। उड़ने वाली एलबट्रॉस के पंखों का फैलाव 3.15 मीटर नापा गया है। 18 सितंबर 1965 को इसी किस्म के एक परिंदे के परों का फैलाव 3.63 मीटर था। फोबिक्स कुक्कुट के पर सबसे अधिक लंबे होते हैं। दक्षिण-पश्चिम जापान में इन्हें पाला जा रहा है। हमिंगबर्ड का गला रूबी के रंग का होता है, उसके शरीर पर केवल 940 पर [पंख] होते हैं। पक्षियों में किसी भी पक्षी के सबसे बडे पंख फिनिक्स पक्षी के होते हैं जो कि दक्षिण-पश्चिम जापान में पायी जाती हैं। मध्य व उत्तरी चीन के रीब्ज-तीतर की बीच की दुम के पंख 8 फुट तक लंबे हो सकते हैं।
किसी एक पक्षी की विभिन्न जातियों को पंख गणना ब्रस में एक सीटी बाज हंस के पंखों की संख्या 25216 पाई गई जिसमें 20177 पंख केवल सिर और गर्दन के थे। दक्षिण अमेरिका के सींगदार सनजमे के डैने सर्वाधिक एक सेकंड में 90 बार फड़कते हैं। भारी शरीर वाले गिद्धों के पंख कभी-कभी एक सेकंड में एक ही बार फड़कते हैं।
दक्षिण अमेरिका के बड़े गिद्ध तो 100 किलोमीटर तक की दूरी बिना पंख फड़काए ही पार कर लेते हैं।




