- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- रूठे पार्टनर को कैसे मनाए.......?
Posted by : achhiduniya
07 October 2015
आपको सोचना होगा कि अगर दोनों लोग ही एक दूसरे से गुस्सा हो गए तो रिश्ता कब तक चलेगा......? इसलिए अगर बॉयफ्रेंड गुस्से में है तो आप शांत रहिए। उस पर उल्टा बरसने से अच्छा होगा कि आप उसे प्यार से मना लें और अपने रिलेशनशिप को भी बचा लें। अगर आपने झूठ बोला तो आपको क्लीयरली एक्सेप्ट करना चाहिए। अगर आपकी गलती है तो तुरंत सॉरी बोलें ऐसा करने से आप की इमेज खराब नहीं होगी बल्कि इससे आपकी इज्जत और भी ज्यादा बढ जाएगी हो सकता है कि सच्चाई स्वीकार करना थोडा मुश्किल हो लेकिन जब बात रिश्ते को बचाने की हो तो ऐसा करना जरूरी हो जाता है।
आपका पार्टनर आपसे गुस्सा है तो आप विन्रम स्वभाव से बात करना शुरू करे और अपना एक्सप्लेनेशन दे। मुद्दे पर चर्चा करने से पार्टनर के गुस्से को शांत करने में मदद मिलेगी।इस तरह से प्यार मे आई दरार को प्यार से भरने की कोशिश करे वरना इसे खाई बनते देर नही लगेगी।


