- Back to Home »
- Politics »
- किसानो के कितने हितैषी है राहुल गांधी........?
Posted by : achhiduniya
08 October 2015
अपने आप को किसानो का हमदर्द बताने वाली कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में शनिवार को होने वाली एक रैली के लिए गरीब किसानों की 4
एकड़ फसल कटवा दी।क्योकि राहुल गांधी को हेलिकॉप्टर से वहां आना था और 9
किलोमीटर की पदयात्रा के इस रास्ते को पहले पूरी तरह से तैयार किया गया,
ताकि राहुल को किसी प्रकार की समस्या न हो। कर्नाटक के रानीबेन्नूर में होने वाली रैली के लिए मक्के की खड़ी फसल को काटकर मैदान बनाया गया। यह मैदान करीब तीन फुटबॉल मैदान के बराबर माना जा रहा है।
कांग्रेस नेता ने सफाई दी कि जिन किसानों के खेत की फसल काटी गई है,उन्होंने इसके लिए अपनी सहमति दी थी। पार्टी ने दावा किया कि किसान कांग्रेस का समर्थक है इसलिए उन्होंने अपनी मंजूरी दी। वहीं बीजेपी ने अपने बयान में कहा कि एक तरफ राहुल किसान की फसल बर्बाद करते हैं,
तो दूसरी ओर किसानों की आत्महत्या पर उनके परिवार को सांत्वना देने जाते हैं।

