- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- कैसे रचे मेहंदी का रंग........?खुबसूरती के साथ खुशी भी....... जाने टिप्स
Posted by : achhiduniya
19 December 2015
भारतीय परंपरा के अनुसार शादी मे दुल्हन के लिए मेहंदी एक गहने से बडकर होती है। आज कल हर तीज त्योहार मे मेहंदी लगाई जाती है।हमारी भारतीय परंपरा में तो कहा जाता है कि आपके पति के मन
में आपके लिए जितना प्यार होता है उसका गाढापन आपकी मेहंदी में नजर आने लगता है।क्योकि मेहंदी का कोई जाती-धर्म-मजहब नही होता वो तो अपने आप को मिटा कर हर किसी को खुशी देती है।शादी में दुल्हन को सजाने का एक पहलू मेहंदी भी होता है, जो उसके हाथों और पैरों में लगाई जाती है। हालांकि अब मेहंदी सदाहबहार हो चुकी है और किसी भी मौसम में लगाई जाने
लगी है। आइए जानते है कुछ टिप्स जिससे आपकी मेहंदी लगे और भी खूबसूरत और रचे सबसे डार्क।
मेहंदी लगाने से पहले आपके हाथ साफ होंने चाहिए।अगर आपने हाथों में क्रीम या लोशन लगाया है तो कुछ ही देर में
हथेलियों में पसीना आने लगेगा, जिससे मेहंदी टिक नहीं पाएगी। मेहंदी लगाने से पहले साबुन और पानी से अपने
हाथ धो लें ताकि मेहंदी हथेलियों में खिल उठे। मेहंदी लगवाते समय कभी भी धूप में न
बैठें,इससे मेहंदी बहुत जल्दी
सूख जाएगी और बिल्कुल भी गाढी नहीं रचेगी। जब मेहंदी सूखने लगे तो उस पर नींबू और
शक्कर का मिश्रण लगाएं। इस चिपचिपे मिश्रण को लगाने से मेहंदी सूख के बाद भी गिरेगी नहीं और जब आप मेहंदी को छुडाने जाए तो आधा घंटा पहले अपनी हथेलियों
में सरसों का तेल लगाएं।
इससे मेहंदी सेट हो जाएगी और तेल की गर्माहट मेहंदी का
रंग और भी गाढा कर देगी। मेहंदी लगाने का समय कुछ ऐसा रखें कि आप रात को सोने से
पहले इसे छुडा लें। मेहंदी छुडाने के बाद आयोडेक्स या विक्स हाथों पर लगाएं। मेंहदी
छुडाने के बाद कोशिश करें कि आपके हाथों में गर्माहट बनी रहे। आयोडेक्स या विक्स
हाथों में लगाने के बाद ग्लव्स पहन लें और अब निश्चिंत होकर सो जाएं क्योंकि अगली
सुबह आपकी हथेलियों में सूरज की सी लाली खिलने वाली है। मेहंदी को छुडाने के लिए
कभी भी पानी से हाथ न धोएं। इस तरह मेहंदी कभी डार्क नहीं लग पाएगी।
बटर नाइफ की
मदद से सावधानी से मेहंदी छुडाएं या फिर किसी कागज के टुकडे से हथेलियां रगडें। आपको सबसे पहले मेहंदी का हल्का नारंगी रंग नजर
आएगा। अब आपकी मेहंदी अपना पूरा रंग पा चुकी है। भूलकर भी मेहंदी छुडाने के बाद
वैक्स या स्क्रब न करें, ऐसा करने पर मेहंदी अपना
रंग खो बैठेगी।