- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- बनाए और खाए मजेदार दोसा........
Posted by : achhiduniya
07 March 2016
आपने
जरूर कई बार दोसा खाया होगा जिसका स्वाद आपको फिर खाने के लिए मजबूर कर देता है
आइए आज आप और हम मिल कर दोसे को घर पर बनाते है ताकि किसी मेहमान या मित्रो के आने
पर हम उन्हे अपने हाथो से बने दोसे को खिला कर उनकी तारीफ बटोर सकते है। समा के
चावल का दोसा इसे मोरधन भी कहते हैं। सामग्री:- समा के चावल 1 कप भीगे हुये, सिंघाडे का आटा 1/2 कप, हरीमिर्ची पेस्ट 1 टी
स्पून, इच्छानुसार कालीमिर्ची पाउडर 1 टी
स्पून, सेंधा नमक स्वादानुसार, घी 2
-3 चम्मच। तीन चार उबले हुए आलू मसाला बनाने के लिए तथा उसमे मिलाने
के लिए थोड़ी हल्दी,हरा धनिया,थोड़े राई के
दाने स्वाद को बनाए रखने के लिए इछानुसार थोड़ा आमचूर पावडर भी मिला सकते है।
बनाने की विधि नोट कर ले:-सबसे पहले भीगे हुये समा के चावल को मिक्सी में पानी डालकर पीस लें। फिर उसमें हरमिर्ची का पेस्ट सिंघाडे का आटा कालीमिर्ची इच्छानुसार हरा धनिया कटा डालकर पानी की सहायता घोल बना लें और रख दें, अब नानस्टिक तवे को तेल लगाकर पोछ लें फिर कलछी से तैयार घोल डालकर फैला दें और किनारों पर घी लगाकर सेंक लें। नारियल की चटनी के साथ सर्व करें या नारियल की चटनी दोसे में लगाकर रोल करें।नारियल मूंगफली की चटनी : नारियल कद्दुकस किया 1 कप मूंगफली भीगी हुई छिलके निकली हुई 1/2 कप,काली मिर्ची पाउडर 1/2 टी स्पून,सेंधा नमक स्वादानुसार,दही दो या तीन चम्मच, हिसाब से हरीमिर्ची कटी 1 चम्मच। सबको मिक्सी में पीस लें और दोसे के साथ सर्व करें।