Posted by : achhiduniya 07 March 2016

आपका व्यक्तित्व आपके काम पर काफी असर डालता है। इसके अतिरिक्त आपकी मेहनत और लगन भी प्रभाव डालती है। इन सबके बावजूद कई बार आपको वह संतुष्टि नहीं होती जितनी होनी चाहिए या आप अपने आप को उस स्तर पर नहीं देख पाते या पातीं है,जिस स्तर पर आप स्वयं को देखना चाहते-चाहती हैं। कहीं न कहीं कुछ गलतियां रह जाती हैं जिनके कारण आप उस स्तर के अच्छे कार्मिक नहीं बन पातीं जिसके आप हकदार हैं। कपडे आपके व्यक्तित्व का आईना होते हैं। अपने प्रोफेशन के अनुसार अपनी ड्रेस का चुनाव करें। आफिस में कभी भी अधिक भडकीले या अति साधारण कपडे न पहनें। 
अक्सर देखने मे आता है की कुछ लोगों का गुस्सा मानो नाक पर ही धरा रहता है।जैसे ही किसी ने कुछ कहा, बस गुस्से में उत्तर देना उनकी आदत में शुमार रहता है। इस प्रकार का स्वभाव आपको औरों से दूरी बनाने में मदद करता है। बहुत से लोगों को आदत होती है आफिस से व्यक्तिगत प्रिंट आउट लेना, चैटिंग करना, मैसेज करना आदि ये सभी आदतें गलत हैं।  बहुत समय तक आप इन्हें छुपा नहीं सकते. इससे आपका इंप्रेशन खराब होता है।गलतियों को मानें अगर आप से कोई गलती हो गई हो जिसे आप जानते हैं तो उसे स्वीकारने में आनाकानी न करें। अपनी गलती कभी भी दूसरों पर न डालें।  सकारात्मक सोच रखें। गलतियों से सुधारना सीखें। गलती स्वीकारते हुए शर्मिन्दगी महसूस न करें। कुछ लोगों को काम समय पर पूरा न करने की आदत होती है। डांट से बचने के लिए वे कोई न कोई बहाना बनाते रहते हैं। एक दो बार तो बहाना चल जाता है पर हमेशा यह आदत काम नहीं आती बार-बार की इस आदत से बॉस और क्लीग्स समझ जाते हैं और आपका इंप्रेशन खराब होता है।
कभी-कभी गुस्से वाला स्वभाव आपको पीछे धकेलता है। आपकी गलती को न सुधारने में मदद करता है। किसी ने या बॉस ने कुछ कह दिया तो या तो तेवर दिखाकर आप अपने खोल में सिकुड जाएंगी या जवाब देंगी। ये दोनों ही गलत हैं।  ऐसे में अपनी सफाई बात के शांत हो जाने पर देना बेहतर होता है। तुरंत प्रतिक्रिया न करें। चुप रह जाने पर भी लोग आप पर बात-बेबात पर भडकते रहेंगे। बेहतर होगा जब मन शांत हो, तभी उनसे बात करें और अपना पक्ष स्पष्ट करें। छुट्टी भी झूठे बहाने बना कर न लें, इससे धीरे-धीरे दूसरों के विश्‍वास को भी कम करने लगते हैं, दूसरों की निगाहों में आप बहानेबाज बन जाते हैं जो ठीक नहीं। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -