- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- अपने आप से करे वादे निभाने के लिए...........
Posted by : achhiduniya
16 March 2016
अक्सर हम दूसरों से किए वादे निभाने का पूरा
प्रयास करते है लेकिन हम अपने आप से ही किए वादो को अहमियत कम देते है।शायद यह सोच
कर की कौन हमे देख रहा है।जैसे आप खुद से हर महीने के लास्ट वीक में करते हैं।
पूरे महीने खुद को जाने कितने ही बहाने देकर आप जमकर खर्च कर लेते हैं या फिर
चाहे-अनचाहे हर महीने आपसे वेतन का वह हिस्सा खर्च हो ही जाता हो, जो आपने बचत के नाम से अलग किया
था। आपने खुद से कितनी बार ये वादा किया कि कल से आप स्मोकिंग छोड़ देंगे।परंतु
वो कल जाने कब आएगा।कभी-कभी आ भी जाता होगा, लेकिन उसके कुछ
दिन बाद ही कल की बात हो जाता होगा।आप खुद से जाने कितनी ही बार ये वादा कर चुके
होंगे कि आप कल सुबह 6 बजे उठेंगे और वॉक पर, जिम जाना या योगा करना शुरू करेंगे। काम का बोझ और समय की कमी आजकल फैमिली
टाइम को कम करती जा रही है। आप पिछले हफ्ते ही फैमिली से मिलने और घूमने जाने वाले
थे, लेकिन किसी काम की वजह से कैंसल हो गया।
