Posted by : achhiduniya 31 March 2016

अक्सर फिल्मों मे और बहुताय टीवी धारावाहिकों मे पहले सासू मां को हिटलर के रुप में दिखाया जाता था।बीवी हो तो ऐसी, घर एक मंदिर और सौ दिन सास के जैसी फिल्मों में इसे साफ तौर पर देखा जा सकता है,लेकिन समय बदलने के साथ ही उनकी इमेज बदली और आज उन्हीं सास ने मां की जगह ले ली है और इसे बदलने में ये रिश्ता क्या कहलाता है, क्या हुआ तेरा वादा, ससुराल सिमर का, बालिका वधू जैसे सीरियल्स ने बड़ी भूमिका निभायी है।लेकिन तारक मेहता का उल्टा चश्मा मे एक भी सास का ना होना कई सवाल पैदा करता है।
दूसरों को अच्छा सिखाने वाले सभी लोगो ने क्या....? माँ-बाप के खिलाफ जाकर शादी की या अपने माँ-बाप को रख नही सकते थे इसलिए अलग से अपनी एक गोकुलधाम सोसाइटी बना डाली ।वही सिर्फ दया भेन की माँ यानी जेठालाल की सास का ही फोन आता है। आज तक सामने कभी नही आई क्यो......? शादी के बाद जॉब नहीं करना है, यहां नहीं जाना है, ये मत पहनो इन सब बातों से ऊपर उठकर आज की नारी सेल्फ डिपेन्डेंट बनना चाहती है और लड़की की शादी के बाद इन सब चीजों से पाबंदी हटाकर सास ने ही उसे सेल्फ डिपेन्डेंट बनने में हेल्प की है।जहां सास हमेशा एक मां बनकर बहु के लिए खड़ी रहती है।लड़कियों की शादी होने से पहले हर बात पर चाहे वो खाना बनाना हो, रहना, चलना-फिरना सबमें उन्हें तरीका सिखाया जाता है, सिर्फ इसलिए कि तुम्हें दूसरे घर जाना है और फिर वहां सास इन सारी बातों पर उंगली न उठा सके और न ताने दे सके कि घर से मां-बाप ने यही सिखाकर भेजा है क्या.....? ऐसा क्यों आखिर वो भी तो एक मां हैं उनकी भी तो बेटियां हो सकती हैं.
फिर दूसरे घर में जाने के लिए इतनी तैयारियां क्यों....?क्यों ये फील कराया जाता है कि लड़कियों के लिए उनका ससुराल ही उनका पहला घर है वहां के तौर-तरीके अलग होते हैं। उन्हें उसी के अनुसार अपने आप को ढालना होगा। सास और बहू का रिश्ता बेहद अहम है।समय के साथ इस रिश्ते में भी तेजी से बदलाव हुआ है। आज सास का रोल निभा रही और निभाने जा रही औरतों की समझ में आने लगा है तभी तो उन्होंने सास-बहू के रिश्ते को पूरी तरह से नहीं लेकिन काफी हद तक मां-बेटी के रिश्ते में ढाल लिया है।इसे शिक्षा और टेलीविजन दोनों का मिला-जुला असर कहा जा सकता है। लेकिन इस सास बहू के झगड़ो से तंग आकर डायरेक्टर गोकुलधाम [तारक मेहता का उल्टा चश्मा] मे एक भी सास नही रखी। वो दिन दूर नहीं जब बहुएं ये कहती नजर आयेंगी सौ-सौ साल जियो हमारी सासू जी, हमको लागे मां से प्यारी सासू जी। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -