- Back to Home »
- Tours / Travels »
- पहली बार बस पहुंचने पर खुशी से झूमते ग्रामवासी...........
Posted by : achhiduniya
30 March 2016
आजादी के साठ वर्ष बाद भी किसी गांव में बस नहीं पहुंचे और किसी दिन
अचानक पहुंच जाए तो आनंद तो होना ही है। किसी
गांव में राज्य परिवहन की बस पहुंचने पर आनंदोत्सव मनाया जाना आज के अत्याधुनिक
समय में किसी आश्चर्य से कम नहीं है। ऐसा ही आनंद उत्सव एक दिन पहले नागपुर से 40 किमी दूर अडेगांव मार्ग पर जंगल व पहाडियों के बीच बसे खैरी सीता गांव
में हुआ। यहां 27 मार्च से राज्य परिवहन मंडल की नियमित बस
सेवा शुरू हुई तो गांव के लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी।
इस गांव में 100 घर हैं और जनसंख्या 400 है। गांव से तीन किलोमीटर पहले ही लोगों ने आकर बस की अगवानी की। गुलाल उडाकर व बाजे-गाजे के साथ बस गांव लेकर गए। खैरी सीता गांव अमरावती रोड पर शिवासावंगा गांव से 15 किमी की दूरी पर है। इस गांव में गोंड, गोवारी, धीवर, कुणबी समाज के लोग बडी संख्या में रहते हैं। रोजाना 40 लडके-लडकियां दसवीं कक्षा तक पढने के लिए अडेगांव जाते हैं। यहां की लडकियां शिवा सावंगा के महाविद्यालय में पढने के लिए जाती हैं।
गांव तक कोई साधन नहीं होने से शाम को गांव वापस आना असुरक्षित होता था। बस सेवा शुरू होने के समारोह में एस.टी. के प्रादेशिक प्रबंधक ए.एन. गोहात्रे, अमरावती के समाजिक न्याय विभाग के सहायक आयुक्त किशोर भोयर, उपसरपंच विलास वाघाडे., विभागीय परिवहन निरीक्षक टी.डी. कालमेघ, सहायक परिवहन निरीक्षक दाचेवार व ठोसर उपस्थित थे।