Posted by : achhiduniya 30 March 2016

 अक्सर हर किसी की शिकायत होती है की उन्हे दफ्तर मे काम के समय मे या खाली बैठे रहने से नींद आती है और हद तो तब हो जाती है जब लांच के बाद फिर काम मे आलस आने लगता है। लेकिन ऐसा क्यो होता है......? और इस तरह की समस्या से कैसे निजात पाई जाए आइए इस पर एक नजर डालते है। दफ्तर में लंच के थोडी देर बाद ही आपको नींद के झोंके आने लगते हैं? असल में जैसे ही आप खाना खाते  हैं, खून में शर्करा की मात्रा बढ जाती है, जो तकरीबन घंटे भर बाद कम होने लगती है जिससे आपका एनर्जी लेवल उतना नहीं रह पाता और आपको नींद आने लगती है। लंच के बाद नींद न आए, इसके लिए आप कुछ उपाय कर सकती हैं। हल्का व्यायाम करें : शारीरिक रूप से सक्रिय रहने पर खून का संचार सही रहता है और हर कोशिका व मांसपेशी को सही मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है। इससे आपके शरीर की ऊर्जा भी बनी रहती है और नींद नहीं आती। इसलिए लंच लेने के बाद स्ट्रेच करें।  थोडी बहुत सीढियां चढें या दफ्तर की बिल्डिंग के चारों ओर एक चक्कर ही लगा आएं। अपने पालतू के बारे में सोचें : मिसूरी वेटरिनरी कॉलेज में हुए एक शोध के मुताबिक अपने जानवरों से संवाद बढाना शरीर में आक्सीटोसिन हार्मोन की मात्रा बढाता है। ऑक्सीटोसिन स्ट्रेस हार्मोन को कम करके आपको शांत करता है। 
अपने पालतू के बारे में सोचने का भी यही असर होता है। इसलिए अपने पालतू जानवर की फोटो अपनी डेस्क पर रखें और उससे खेलने के बारे में सोचें। खूब पानी पिएं:- शरीर में पानी की कमी थकान, मूड खराब होने जैसी चीजों का कारण बनती है। अपने दिन की शुरुआत एक गिलास पानी पी कर करें क्योंकि रात भर पानी न पीने के कारण वैसे ही आपके शरीर में पानी की कमी होती है। पूरा दिन पानी या अन्य तरल लेने की कोशिश करते रहें। पसंदीदा संगीत सुनें:- संगीत सुनने से काम की उत्पादकता बढती है। मियामी यूनिवर्सिटी में हुए शोध में 56 लोगों को काम के घंटों के दौरान संगीत सुनवाया गया। जब उन लोगों ने संगीत नहीं सुना तो उनके काम की गुणवत्ता काफी कम थी और उन्हें काम को पूरा करने में काफी वक्त लगा। वहीं संगीत सुनते वक्त काम कम समय में पूरी गुणवत्ता के साथ हुआ। कम खाएं:- बहुत ज्यादा खाना पाचन की प्रक्रिया को धीमा करता है। पेट में गैस बनने लगती है और बेचैनी भी होती है। इसलिए घर से छोटे डिब्बे या टिफिन में खाना लाएं। चिप्स और फ्राइज की बजाय फल और सब्जियां काम में लें। खाना खाने के बाद 20 मिनट तक इंतजार करें। असल में दिमाग को पेट को भरने का सिग्नल देने में 20 मिनट लगते हैं। पूरी नींद जरूरी:- याद रखें, अगर आपकी रात की नींद पूरी नहीं हुई है तो दिन में आपको नींद आएगी ही रात में 7 से 8 घंटे तक सोएं रात में नींद की कमी ही दोपहर में नींद लाती है। नींद पूरी न होने से आपको थकान महसूस होती है। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -