- Back to Home »
- Judiciaries »
- क्या निजी स्थान पर अश्लील कृत्य भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध.......?
Posted by : achhiduniya
20 March 2016
मुंबई पुलिस ने एक शिकायत पर एक फ्लैट छापेमारी में पाया कि वहां छह महिलाएं कम वस्त्र
में नृत्य कर रही हैं और 13 लोग वहां शराब पी रहे थे। इन लोगों
को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। फ्लैट में महिलाओं के साथ अश्लील हरकत
करने के आरोप में पकडे गए 13 लोगों के खिलाफ मामले को रद्द करते
हुए बंबई उच्च न्यायालय ने कहा है कि निजी स्थान पर किया गया इस तरह का कोई भी कृत्य
भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध नहीं है। अदालत इन लोगों की तरफ से दायर याचिका पर
सुनवाई कर रही थी। इन लोगों ने याचिका दायर कर दिसंबर में अंधेरी थाने में दर्ज मामले
को रद्द करने की मांग की थी।
