- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- सिर्फ महिलाएं खेलती हैं होली…..मर्द नहीं लेते हिस्सा..........
Posted by : achhiduniya
19 March 2016
कई दशक पहले होली के ही दिन गांव के लोग रामजानकी मंदिर में फाग गा रहे थे, तभी एक इनामी डकैत मेम्बर सिंह ने रजपाल पाल नाम के शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद इस गांव में कई सालों तक होली नहीं मनाई गई।कुछ साल तक तो महिलाएं चुप रहीं, फिर उन्होंने पुरुषों को समझाने की कोशिश की और जब वे नहीं माने तो गांव की सभी महिलाएं उसी राम जानकी मंदिर में इकट्ठा हुईं और फैसला लिया कि होली के दिन गांव की सभी महिलाएं पूरी रस्म के साथ त्योहार मनाएंगी।इसमें पुरुषों की कोई भागीदार नहीं रहेगी। तभी से गांव में सिर्फ महिलाएं होली खेलती हैं, मर्द हिस्सा नहीं लेते। इस बात को काफी समय गुजर चुका है, लेकिन यह शायद एकमात्र अनूठा गांव है, जहां सिर्फ नारी शक्ति ही होली खेलने का आनंद लेती हैं।
साल के तीन सौ चैंसठ दिन जो महिलाएं गांव के बुजुर्गो के सामने पर्दे में रहती हैं, वे होली के दिन किसी से घूंघट नहीं करतीं।उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड क्षेत्र के हमीरपुर जनपद के कुंडरा गांव की महिलाएं इस दिन पूरी तरह आजाद रहती हैं। गांव के लोग बताते हैं कि होली के दिन गांव के ही रामजानकी मंदिर में पूरे गांव की महिलाएं एकत्र होती हैं और फाग गाने के बाद धूमधाम से होली खेलती हैं।इस गाँव की सिर्फ महिलाएं ही होली खेलती हैं।यहां पुरुषों का होली खेलना वर्जित है।

